Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ का ट्रैक इन दिनों काफी दिलचस्प हो गया है. गौतम अपने पिता को नोइना के बारे में सब कुछ बता देता है. मिहिर सच्चाई जानने के बाद नोइना को शांति निकेतन छोड़ कर जाने के लिए कहता है. इस एपिसोड के बाद समाचारें सामने आ रही हैं कि शो में नोइना का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस बरखा बिष्ट जल्द ही इस सीरियल को अलविदा कह सकती हैं. एक्ट्रेस ने एक पोस्ट किया है, जिसके बाद यह कयास और भी तेज हो गए हैं.
क्या बरखा बिष्ट ने सीरियल को कहा अलविदा?
गॉसिप टीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, बरखा बिष्ट ने स्टार प्लस के शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2′ को अलविदा कह दिया. हालांकि इस बारे में मेकर्स ने ऑफिशियल कुछ कहा नहीं है.
#BarkhaBisht bids adieu to Star Plus’ Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi after Mihir exposes her character Noina’s evil game!@GossipsTv #KSBKBT2 #SmritiIrani #KyunkiSaasBhiKabhiBahuThi pic.twitter.com/1QekoCI6lo
— GossipsTv(GTv) (@GossipsTv) March 6, 2026
सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ी चर्चा
बरखा बिष्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर शो की कुछ एक्ट्रेसेस के साथ तस्वीरें साझा की. इन तस्वीरों में रितु चौधरी सेठ, तनीषा मेहता, शगुन शर्मा, लकी मेहता और अदिति सनवाल भी नजर आईं. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, परिवार… हमारे शो को इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद… हम धन्य हैं!! उनकी इस पोस्ट के बाद फैंस के बीच चर्चा शुरू हो गई कि क्या वह शो से विदा लेने वाली हैं. कई दर्शकों ने कमेंट करके उनसे पूछा कि क्या वह सच में इस सीरियल को छोड़ रही हैं.
फैंस ने दी प्रतिक्रिया
बरखा बिष्ट के पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक मीडिया यूजर ने लिखा, ‘क्योंकि’ में आप जबरदस्त थी. किरदार से नफरत थी, लेकिन आप बहुत पसंद आई. हमेशा आपकी तारीफ करता रहूंगा. एक यूजर ने लिखा, हम आपको बहुत याद करेंगे. मैम जी अब तो क्योंकि 2 बोरिंग लगेगा. कोई दिलचस्पी नहीं. एक यूजर ने लिखा, आपने हर किसी को नोइना से नफरत करने पर मजबूर कर दिया, लेकिन कल उसके एक तरफा प्यार के लिए सबके मन में हमदर्दी जगा दी… बहुत बढ़िया काम, बरखा.

यह भी पढ़ें- एक वीडियो से पलटा स्पोर्ट्स, मिहिर ने नोइना को घर से निकाला
The post ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ से बरखा बिष्ट की विदाई? पोस्ट से मची हलचल appeared first on Naya Vichar.

