Interior Decoration Course: आज के समय में हर व्यक्ति अपने घर, ऑफिस या दुकान को सुंदर और आकर्षक बनाना चाहता है. बदलती लाइफस्टाइल और मॉडर्न सोच के साथ इंटीरियर डेकोरेशन का इम्पॉर्टेंस लगातार बढ़ता जा रहा है. यही कारण है कि इंटीरियर डेकोरेशन कोर्स युवाओं के बीच एक पॉपुलर करियर ऑप्शन बन चुका है. यह कोर्स छात्रों को सिखाता है कि कैसे किसी भी जगह को क्रिएटिव तरीके से सजाकर उसे अच्छा अट्रैक्टिव और यूजफुल बनाया जाए. आइए जानते हैं कि इंटीरियर डेकोरेशन कोर्स (Interior Decoration Course) क्या है और इसके करियर ऑप्शन क्या-क्या है.
Interior Decoration Course क्या है ?
इंटीरियर डेकोरेशन एक कला है, जिसमें किसी घर, ऑफिस, होटल या किसी भी स्थान के अंदरूनी हिस्से को सुंदर, आकर्षक और आरामदायक बनाया जाता है. इसमें दीवारों के रंग, फर्नीचर, पर्दे, लाइटिंग, फर्श और सजावटी चीजों का सही सिलेक्शन और सही तरीके से सजावट शामिल होती है. इसका मेन मोटिव किसी जगह को देखने में अच्छा बनाने के साथ-साथ उसे यूजफुल भी बनाना है. इस कोर्स में डिजाइन की बेसिक नॉलेज, कलर थ्योरी, फर्नीचर डिजाइन, लाइटिंग डिजाइन, स्पेस प्लानिंग, मटेरियल और टेक्सचर की डिटेल्स जैसे सब्जेक्ट पढ़ाए जाते हैं.
Interior Decoration Course: कोर्स के प्रकार
इंटीरियर डेकोरेशन कोर्स के प्रकार नीचे दिए गए हैं-
- सर्टिफिकेट कोर्स (6 महीने से 1 साल )
- डिप्लोमा कोर्स (1 से 2 साल)
- मास्टर्स डिग्री (2 साल)
- बैचलर डिग्री (3 से 4 साल)
सैलरी और करियर ऑप्शन
इंटीरियर डेकोरेशन कोर्स करने के बाद शुरुआती सैलरी लगभग 2 से 4 लाख प्रतिवर्ष मिल सकती है. कुछ साल के एक्सपिरियंस बढ़ने के बाद सैलरी 8-15 लाख या उससे ज्यादा भी हो सकती है. यह कोर्स करने के बाद आप इंटीरियर डेकोरेटर, इंटीरियर डिजाइनर, सेट डिजाइनर, फर्नीचर कंसल्टेंट और फ्रीलांसर या अपना बिजनेस भी स्टार्ट कर सकते हैं.
टॉप कॉलेज
इंटीरियर डेकोरेशन कोर्स के लिए हिंदुस्तान में ऐसे कई टॉप कॉलेज हैं, जहां इसकी पढ़ाई काफी अच्छी होती है, जैसे-
- नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी
- NID, अहमदाबाद
- पर्ल एकेडमी
- JD इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी
- Arch एकेडमी ऑफ डिजाइन
यह भी पढ़ें: Website Designing से करें मोटी कमाई, बनाएं अपना डिजिटल करियर
The post क्रिएटिव दिमाग के लिए बेस्ट करियर ऑप्शन, कमाई लाखों में appeared first on Naya Vichar.

