हिंदुस्तान में गर्मी का मौसम शुरू होते ही कार केबिन का तापमान मिनटों में असहनीय हो जाता है. लंबे ड्राइव्स के दौरान यह परेशानी और बढ़ जाती है. ऐसे में कुछ आसान और सस्ती एक्सेसरीज आपकी कार को ठंडी और आरामदायक बना सकती हैं.
सन शेड्स
सीधी धूप से बचने और केबिन का तापमान कम करने के लिए सनशेड्स बेहद जरूरी हैं. विंडशील्ड और साइड विंडो शेड्स आसानी से ऑनलाइन और शोरूम्स में उपलब्ध हैं.
छाता (Umbrella)
गर्मी में बाहर निकलते समय छाता साथ रखना हीट स्ट्रोक से बचाता है. कई कार कंपनियां अब डेडिकेटेड अंब्रेला होल्डर भी देती हैं.
ब्रीथेबल कुशन
लेदर सीट्स गर्मी में पसीना और असुविधा बढ़ाती हैं. ब्रीथेबल कुशन एयरफ्लो बनाये रखते हैं और लंबे सफर को आरामदायक बनाते हैं.
वेंटिलेशन किट्स
महंगी कारों में वेंटिलेटेड सीट्स मिलती हैं, लेकिन आफ्टरमार्केट किट्स सस्ती और प्लग-एंड-प्ले ऑप्शन हैं. ये गर्मी में ड्राइविंग को आसान बनाते हैं.
कूलिंग फैन
पुरानी कारों में या AC कमजोर होने पर कूलिंग फैन बेहतरीन विकल्प हैं. इन्हें कार के पावर सॉकेट से चलाया जा सकता है और एयर सर्कुलेशन बेहतर होता है.
इन एक्सेसरीज को अपनाकर आप गर्मी में भी आरामदायक और सुरक्षित ड्राइव का मजा ले सकते हैं.
यह भी पढ़ें: कार की छत पर क्यों बने होते हैं उभरे हुए पैटर्न? अच्छे-अच्छे ड्राइवरों को नहीं पता होती वजह
यह भी पढ़ें: रिजर्व फ्यूल में ड्राइविंग करना क्यों है खतरनाक? जानिए इससे कार पर क्या असर पड़ता है
The post गर्मी में कार ड्राइविंग को कूल बनाएंगी ये एक्सेसरीज, मिलेगा ठंडक का एहसास appeared first on Naya Vichar.

