Hot News

गांव में निकला अजगर, रेस्क्यू कर वन विभाग को सौंपा

बौंसी. प्रखंड क्षेत्र के हथिया गांव में रविवार की देर रात करीब 15 फीट लंबा अजगर सांप निकलने से अफरा-तफरी मच गयी. बताया जाता है कि हथिया गांव के स्कूल गोदाम के पास ग्रामीणों ने इसे देखा. सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ वहां इकट्ठी हो गयी. ग्रामीणों ने हिम्मत और समझदारी दिखाते हुए किसी तरह उसे सुरक्षित रूप से पकड़ लिया, इसके बाद नया विचार के सहयोग से वन विभाग को सूचना दी गयी. सूचना मिलने पर वन विभाग फॉरेस्टर विद्यासागर के साथ-साथ वनरक्षी गौरव गिरी, विवेक कुमार, सुधीर कुमार और अमित कुमार की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को अपने संरक्षण में ले लिया. वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि यह अजगर पूरी तरह सुरक्षित है. करीब 30 किलो वजन के अजगर को भलजोर के समीप रंगसार पहाड़ी के जंगल में छोड़ दिया गया. मालूम हो अजगर को रेस्क्यू करने में ग्रामीण रोशन कुमार, पवन कुमार राय, दीपक कुमार, अरुण मंडल, गोपाल सिंह, प्रमोद सिंह, जोगिंदर, अभिनंदन भट्ट सहित अन्य का सहयोग रहा. ग्रामीणों की सतर्कता और समय पर दी गयी सूचना की वन विभाग ने सराहना की. वन विभाग की टीम ने लोगों से अपील की कि ऐसे मामलों में घबराएं नहीं, बल्कि तुरंत वन विभाग को सूचित करें ताकि वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post गांव में निकला अजगर, रेस्क्यू कर वन विभाग को सौंपा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top