PM Modi Israel Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को अपने इजराइल दौरे के पहले दिन इजराइल की संसद नेसेट पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया. इजराइली पार्लियामेंट को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मेरा जन्म उसी दिन हुआ था जिस दिन हिंदुस्तान ने इजराइल को ऑफिशियली मान्यता दी थी, 17 सितंबर, 1950. मैं हिंदुस्तान के लोगों की तरफ से हर उस जान और हर उस परिवार के लिए गहरी संवेदनाएं रखता हूं जिनकी दुनिया 7 अक्टूबर को हमास के बेरहम आतंकवादी हमले में तबाह हो गई. हम आपका दर्द समझते हैं, हम आपके दुख में शामिल हैं. हिंदुस्तान इस समय और आगे भी पूरे भरोसे के साथ इजराइल के साथ मजबूती से खड़ा है.
हिंदुस्तान ने लंबे समय तक आतंकवाद का दर्द सहा : पीएम मोदी
कोई भी वजह आम लोगों की हत्या को सही नहीं ठहरा सकती. कोई भी चीज आतंकवाद को सही नहीं ठहरा सकती. हिंदुस्तान ने भी लंबे समय तक आतंकवाद का दर्द सहा है. हमें 26/11 के मुंबई हमले और उसमें मारे गए बेगुनाह लोगों की जान याद है, जिसमें इजराइली नागरिक भी शामिल थे. आपकी तरह हमारी भी आतंकवाद के लिए जीरो टॉलरेंस की पॉलिसी है, जिसमें कोई डबल स्टैंडर्ड नहीं है.
पीएम मोदी बोले- आतंकवाद शांति के लिए खतरा
आतंकवाद का मकसद समाज को अस्थिर करना, विकास को रोकना और भरोसा खत्म करना है. आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए दुनिया भर में कार्रवाई करने की जरूरत है. क्योंकि आतंक शांति के लिए खतरा है. इसीलिए हिंदुस्तान उन सभी कोशिशों का समर्थन करता है जो शांति और स्थिरता लाने में मदद करती हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि हिंदुस्तान गाजा शांति पहल का दृढ़ समर्थन करता है. हम शांति के पैरोकार हैं और क्षेत्र में न्यायपूर्ण, स्थायी समाधान और संवाद के लिए विश्व समुदाय के साथ खड़े हैं.
स्पीकर आमिर ओहाना ने कहा- ‘आपका स्वागत है पीएम मोदी’
इससे पहले सेनेट पहुंचने पर स्पीकर आमिर ओहाना ने पीएम मोदी का स्वागत किया. उन्होंने कहा ‘पीएम मोदी का स्वागत है.’ आज नेसेट के स्पीकर के तौर पर उनके लिए बहुत खुशी की बात है कि वो पीएम मोदी का स्वागत कर रहे हैं, क्योंकि वे हिंदुस्तान के पहले प्रधानमंत्री हैं जो नेसेट को संबोधित करके इतिहास रचने वाले हैं. स्पीकर आमिर ओहाना ने हिंदी में कहा “पीएम नरेंद्र मोदी नेसेट में आपका स्वागत है.”
#WATCH जेरूसलम, इज़राइल: नेसेट के स्पीकर आमिर ओहाना ने हिंदी में कहा, “PM नरेंद्र मोदी कनेसेट में आपका स्वागत है।”
(सोर्स: गवर्नमेंट प्रेस ऑफिस इज़राइल) pic.twitter.com/4bPMozLlVr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 25, 2026
संसद में खड़े होकर तालियों के बीच हुआ पीएम मोदी का वेलकम
इससे पहले जेरूसलम की सड़के से सदन तक मोदी… मोदी के नारों के बीच पीएम नरेंद्र मोदी का इजराइल की संसद नेसेट में सांसदों ने खड़े होकर तालियों के साथ स्वागत किया.
#WATCH जेरूसलम, इज़राइल: ‘मोदी, मोदी’ के नारों के साथ PM नरेंद्र मोदी का इज़राइल की संसद नेसेट में खड़े होकर तालियों के साथ स्वागत किया गया।
(सोर्स: DD न्यूज़) pic.twitter.com/dnxlo2BocD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 25, 2026
दो दिवसीय इजराइल यात्रा पर पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर बुधवार (25 फरवरी) को इजराइल पहुंचे.इजराइल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया. इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा ने बेन गुरियन हवाई अड्डे पर पीएम मोदी की अगवानी की. पीएम मोदी की नौ वर्षों में इजराइल की यह दूसरी यात्रा है. इससे पहले जुलाई 2017 में उन्होंने इजराइल की यात्रा की थी.
‘इजराइल में आपका स्वागत है’- बोले नेतन्याहू
एयरपोर्ट पर इजराइल के प्रधानमंत्री ने बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा “इजराइल में आपका स्वागत करना हमारे लिए बहुत सम्मान की बात है, प्रधानमंत्री मोदी.” नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से गले लगाकर अभिवादन किया. इसके बाद तेल अवीव से 20 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित हवाई अड्डे पर पीएम मोदी का औपचारिक स्वागत किया गया.
Also Read: इजरायल पहुंचे पीएम मोदी, नेतन्याहू ने लगाया गले, देखें स्वागत की तस्वीरें
The post गाजा पीस प्लान को हिंदुस्तान का समर्थन, इजरायली संसद में बोले पीएम मोदी appeared first on Naya Vichar.

