Hot News

February 25, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

श्रीलंका टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, न्यूजीलैंड ने सपना तोड़ा

Sri Lanka vs New Zealand: कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में स्पोर्ट्से गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 7 विकेट पर 168 रन बनाया. जिसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 8 विकेट के नुकसान पर केवल 107 रन ही बना पाई. सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए श्रीलंका को आज का मुकाबला हर हाल में जीतना था. सुपर 8 के अपने पहले मुकाबले में श्रीलंकाई टीम को इंग्लैंड के हाथों 51 रनों की हार मिली थी. श्रीलंका अब 28 फरवरी को पाकिस्तान से मैच स्पोर्ट्सेगा, जो उसके लिए केवल औपचारिकता मात्र होगा. सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड की उम्मीदें बरकरार सुपर 8 के ग्रुप दो से इंग्लैंड की टीम ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है, जबकि श्रीलंका सेमीफाइनल की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है. श्रीलंका पर जीत के बाद न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीद बरकरार रखी है. 27 फरवरी को न्यूजीलैंड सुपर 8 में अपना आखिरी मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ स्पोर्ट्सेगा. जो उसके लिए करो या मरो वाला साबित होगा. जीतने पर संभावना बनी रहेगी. अगर न्यूजीलैंड मैच हार जाता है और पाकिस्तान श्रीलंका को 28 फरवरी को हरा देता है, तो न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच नेट रन रेट के आधार पर सेमीफाइनल का फैसला होगा. क्योंकि दोनों ही टीम के अंक (3-3) बराबर हो जाएंगे. श्रीलंका की ओर से कामिंदु मेंडिस ने सबसे अधिक 31 रन बनाए श्रीलंका की ओर से कामिंदु मेंडिस ने सबसे अधिक 31 रन बनाए. जबकि दुनिथ वेलालेज ने 29 पवन रत्नायके ने 10 और कुसल मेंडिस ने 11 रन बनाए. न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी ने दो और रचिन रविंद्र ने 4 विकेट चटकाए. जबकि मिशेल सैंटनर और ग्लेन फिलिप्स ने एक-एक विकेट लिए. न्यूजीलैंड की ओर से कप्तान मिशेल सैंटनर ने स्पोर्ट्सी ऑलराउंडर पारी न्यूजीलैंड की ओर से कप्तान मिशेल सैंटनर ने ऑलराउंडर पारी स्पोर्ट्सी. उन्होंने सबसे अधिक 47 रनों की पारी स्पोर्ट्सी. जिसमें उन्होंने 26 गेंदों का सामना किया और 2 चौके और 4 छक्के जमाए. फिर 4 ओवर में 19 रन देकर एक श्रीलंकाई बल्लेबाज को आउट भी किया. न्यूजीलैंड की ओर से कोल मैककॉन्ची ने 31 रनों की नाबाद पारी स्पोर्ट्सी. फिन एलन 23, रचिन रविंद्र 32 और ग्लेन फिलिप्स ने 18 रन बनाए. जबकि श्रीलंका की ओर से महेश तीक्षणा और दुश्मंथा चमीरा ने 3-3 विकेट चटकाए. दुनिथ वेलालेज ने एक विकेट लिए. The post श्रीलंका टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, न्यूजीलैंड ने सपना तोड़ा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

इजराइल दौरा: पीएम मोदी को मिला नेसेट का सबसे बड़ा सम्मान

PM Modi Israel Visit: इजराइल की पार्लियामेंट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल दिया. यह नेसेट का सबसे बड़ा सम्मान है. यह मेडल हिंदुस्तान और इजराइल के बीच स्ट्रेटेजिक रिश्तों को मजबूत करने के लिए PM मोदी के असाधारण योगदान के सम्मान में दिया गया. नेसेट सदस्यों ने पीएम मोदी के साथ तस्वीरें लीं अपना भाषण खत्म करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजराइली संसद नेसेट के सदस्यों से बातचीत की. इस दौरान सदस्यों ने PM मोदी के साथ सेल्फी और तस्वीरें लीं. #WATCH | Jerusalem, Israel: Israel Parliament confers “Speaker of the Knesset Medal” upon Prime Minister Narendra Modi This is the highest honour of the Knesset. The medal is being conferred in recognition of PM’s exceptional contribution – through his personal leadership – to… pic.twitter.com/RAR1AO6n1j — ANI (@ANI) February 25, 2026 पीएम मोदी ने नेसेट को किया संबोधित इजराइल दौरे के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेसेट को संबोधित किया. अपने भाषण में मोदी ने कहा, पिछले कुछ सालों से हिंदुस्तान दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी इकॉनमी रहा है. जल्द ही हम दुनिया की टॉप तीन इकॉनमी में शामिल होंगे. पिछले कुछ सालों में हिंदुस्तान ने दूसरे देशों के साथ कई जरूरी ट्रेड एग्रीमेंट किए हैं. हमारी टीमें एक बड़े फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर बातचीत के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं. गाजा पीस इनिशिएटिव को हिंदुस्तान का समर्थन : पीएम मोदी पीएम मोदी ने नेसेट में कहा- गाजा पीस इनिशिएटिव, जिसे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने मंजूरी दी थी, एक रास्ता दिखाता है. हिंदुस्तान ने इस पहल के लिए अपना पक्का समर्थन जताया है. पीएम मोदी गाजा-फिलिस्तीन मुद्दे को सुलझाने और शांति स्थापित करने का वादा किया. पीएम ने कहा- शांति का रास्ता हमेशा आसान नहीं होता, लेकिन हिंदुस्तान इस इलाके में बातचीत, शांति और स्थिरता के लिए आपके और दुनिया के साथ है. ये भी पढ़ें: गाजा पीस प्लान को हिंदुस्तान का समर्थन, इजरायली संसद में बोले पीएम मोदी The post इजराइल दौरा: पीएम मोदी को मिला नेसेट का सबसे बड़ा सम्मान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गाजा पीस प्लान को भारत का समर्थन, इजरायली संसद में बोले पीएम मोदी

PM Modi Israel Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को अपने इजराइल दौरे के पहले दिन इजराइल की संसद नेसेट पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया. इजराइली पार्लियामेंट को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मेरा जन्म उसी दिन हुआ था जिस दिन हिंदुस्तान ने इजराइल को ऑफिशियली मान्यता दी थी, 17 सितंबर, 1950. मैं हिंदुस्तान के लोगों की तरफ से हर उस जान और हर उस परिवार के लिए गहरी संवेदनाएं रखता हूं जिनकी दुनिया 7 अक्टूबर को हमास के बेरहम आतंकवादी हमले में तबाह हो गई. हम आपका दर्द समझते हैं, हम आपके दुख में शामिल हैं. हिंदुस्तान इस समय और आगे भी पूरे भरोसे के साथ इजराइल के साथ मजबूती से खड़ा है. हिंदुस्तान ने लंबे समय तक आतंकवाद का दर्द सहा : पीएम मोदी कोई भी वजह आम लोगों की हत्या को सही नहीं ठहरा सकती. कोई भी चीज आतंकवाद को सही नहीं ठहरा सकती. हिंदुस्तान ने भी लंबे समय तक आतंकवाद का दर्द सहा है. हमें 26/11 के मुंबई हमले और उसमें मारे गए बेगुनाह लोगों की जान याद है, जिसमें इजराइली नागरिक भी शामिल थे. आपकी तरह हमारी भी आतंकवाद के लिए जीरो टॉलरेंस की पॉलिसी है, जिसमें कोई डबल स्टैंडर्ड नहीं है. पीएम मोदी बोले- आतंकवाद शांति के लिए खतरा आतंकवाद का मकसद समाज को अस्थिर करना, विकास को रोकना और भरोसा खत्म करना है. आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए दुनिया भर में कार्रवाई करने की जरूरत है. क्योंकि आतंक शांति के लिए खतरा है. इसीलिए हिंदुस्तान उन सभी कोशिशों का समर्थन करता है जो शांति और स्थिरता लाने में मदद करती हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि हिंदुस्तान गाजा शांति पहल का दृढ़ समर्थन करता है. हम शांति के पैरोकार हैं और क्षेत्र में न्यायपूर्ण, स्थायी समाधान और संवाद के लिए विश्व समुदाय के साथ खड़े हैं. स्पीकर आमिर ओहाना ने कहा- ‘आपका स्वागत है पीएम मोदी’ इससे पहले सेनेट पहुंचने पर स्पीकर आमिर ओहाना ने पीएम मोदी का स्वागत किया. उन्होंने कहा ‘पीएम मोदी का स्वागत है.’ आज नेसेट के स्पीकर के तौर पर उनके लिए बहुत खुशी की बात है कि वो पीएम मोदी का स्वागत कर रहे हैं, क्योंकि वे हिंदुस्तान के पहले प्रधानमंत्री हैं जो नेसेट को संबोधित करके इतिहास रचने वाले हैं. स्पीकर आमिर ओहाना ने हिंदी में कहा “पीएम नरेंद्र मोदी नेसेट में आपका स्वागत है.” #WATCH जेरूसलम, इज़राइल: नेसेट के स्पीकर आमिर ओहाना ने हिंदी में कहा, “PM नरेंद्र मोदी कनेसेट में आपका स्वागत है।” (सोर्स: गवर्नमेंट प्रेस ऑफिस इज़राइल) pic.twitter.com/4bPMozLlVr — ANI_HindiNews (@AHindinews) February 25, 2026 संसद में खड़े होकर तालियों के बीच हुआ पीएम मोदी का वेलकम इससे पहले जेरूसलम की सड़के से सदन तक मोदी… मोदी के नारों के बीच पीएम नरेंद्र मोदी का इजराइल की संसद नेसेट में सांसदों ने खड़े होकर तालियों के साथ स्वागत किया. #WATCH जेरूसलम, इज़राइल: ‘मोदी, मोदी’ के नारों के साथ PM नरेंद्र मोदी का इज़राइल की संसद नेसेट में खड़े होकर तालियों के साथ स्वागत किया गया। (सोर्स: DD न्यूज़) pic.twitter.com/dnxlo2BocD — ANI_HindiNews (@AHindinews) February 25, 2026 दो दिवसीय इजराइल यात्रा पर पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर बुधवार (25 फरवरी) को इजराइल पहुंचे.इजराइल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया. इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा ने बेन गुरियन हवाई अड्डे पर पीएम मोदी की अगवानी की. पीएम मोदी की नौ वर्षों में इजराइल की यह दूसरी यात्रा है. इससे पहले जुलाई 2017 में उन्होंने इजराइल की यात्रा की थी. ‘इजराइल में आपका स्वागत है’- बोले नेतन्याहू एयरपोर्ट पर इजराइल के प्रधानमंत्री ने बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा “इजराइल में आपका स्वागत करना हमारे लिए बहुत सम्मान की बात है, प्रधानमंत्री मोदी.” नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से गले लगाकर अभिवादन किया. इसके बाद तेल अवीव से 20 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित हवाई अड्डे पर पीएम मोदी का औपचारिक स्वागत किया गया. Also Read: इजरायल पहुंचे पीएम मोदी, नेतन्याहू ने लगाया गले, देखें स्वागत की तस्वीरें The post गाजा पीस प्लान को हिंदुस्तान का समर्थन, इजरायली संसद में बोले पीएम मोदी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चंपाई सोरेन के पोते का अंतिम संस्कार कल जिलिंगगोड़ा में, CM हेमंत हो सकते हैं शामिल

Champai Soren Grandson Funeral, सरायकेला : झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के पोते वीर सोरेन (22) की मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के मनाली में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी थी. वीर सोरेन पूर्व सीएम के पुत्र बाबूलाल सोरेन के पुत्र थे. मनाली के सिमसा स्थित एक होम स्टे में सोमवार की दोपहर में वीर सोरेन अचानक बिस्तर से नीचे गिर गये थे. जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया. घटना की सूचना मिलते ही पूर्व सीएम चंपाई सोरेन और उनके पुत्र बाबूलाल सोरेन रांची से दिल्ली होते हुए मनाली पहुंचे. गुरुवार को पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा में अंतिम संस्कार किया जायेगा. जिलिंगगोड़ा पहुंचे अधिकारी, सीएम के आने की संभावना वीर सोरेन के अंतिम संस्कार के लिए प्रशासन ने तैयारी कर ली है. बुधवार की देर शाम कोल्हान के डीआइजी, सरायकेला-खरसावां के डीसी, एसपी और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने जिलिंगगोड़ा का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. ऐसी संभावना है कि सीएम हेमंत सोरेन गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ जमशेदपुर में आयोजित कार्यक्रम के बाद जिलिंगगोड़ा जा सकते हैं और परिवार से मुलाकात कर श्रद्धांजलि दे सकते हैं. Also Read: बोकारो में IT रेड का दूसरा दिन: नोट गिनने की मशीन मंगवाई, प्रकाश और सोनू के ठिकानों से मिले बड़े सुराग सिर में दर्द की शिकायत के बाद बिगड़ी थी तबीयत वीर सोरेन अपने मित्रों के साथ 22 फरवरी को मनाली घूमने गये थे. दोस्तों के अनुसार, सोमवार की दोपहर करीब 12:30 बजे घूमने के बाद वह होम स्टे में सो गये थे. नींद से जागने के बाद उन्होंने सिर में तेज दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद दोस्तों ने उन्हें ऑनलाइन दवा मंगा कर दी थी. दोपहर करीब 2:30 बजे वह अचानक बिस्तर से नीचे गिर गये. अस्पताल ले जाते समय उनके मुंह से झाग निकलने लगा था. मनाली सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. Also Read: गिरिडीह गोलीकांड: मुख्य आरोपी शिवम आजाद गिरफ्तार, भागने की फिराक में था मास्टरमाइंड The post चंपाई सोरेन के पोते का अंतिम संस्कार कल जिलिंगगोड़ा में, CM हेमंत हो सकते हैं शामिल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रंगभरी एकादशी 2026 कब है? जानें काशी में रंगों के उत्सव की संपूर्ण पूजा विधि और मुहूर्त

Table of Contents काशी में रंगभरी एकादशी से शुरू होगा होली का उत्साह रंगभरी एकादशी व्रत और शुभ मुहूर्त रंगभरी एकादशी व्रत पूजा विधि आमलकी एकादशी व्रत का महत्व Rangbhari Ekadashi 2026: फाल्गुन शुक्ल एकादशी तिथि को काशी में ‘रंगभरी एकादशी’ के रूप में धूमधाम से मनाया जाता है. रंगभरी एकादशी को आमलकी एकादशी भी कहा जाता है. क्योंकि इस दिन का संबंध भगवान शिव और माता पार्वती से जुड़ा हुआ है. रंगभरी एकादशी 27 फरवरी को मनाई जाएगी, इसी दिन से काशी में होली का उत्सव शुरू हो जाता है. काशी में रंगभरी एकादशी से शुरू होगा होली का उत्साह यह वही पावन रंगभरी एकादशी तिथि है जब देवाधिदेव महादेव, माता पार्वती के विवाह के पश्चात उनका गौना कराकर पहली बार काशी पहुंचे थे. इसीलिए पूरी काशी नगरी अपने आराध्य और माता गौरी के स्वागत में अबीर-गुलाल की वर्षा कर उत्सव मनाती है. इस विशेष दिन से काशी में होली के महापर्व शुरू हो जाता है, जो लगातार 6 दिनों तक पूरे उत्साह के साथ स्पोर्ट्सा जाता है. Also Read: चंद्र ग्रहण आपके शहर में कब दिखेगा? ज्योतिषाचार्य से जानें टाइमिंग-प्रभाव के साथ सबकुछ रंगभरी एकादशी व्रत और शुभ मुहूर्त रंगभरी एकादशी 27 फरवरी 2026 दिन शुक्रवार को है. रंगभरी एकादशी तिथि प्रारम्भ – 26 फरवरी 2026 दिन शुक्रवार की रात 12 बजकर 06 मिनट पर रंगभरी एकादशी तिथि समाप्त – 27 फरवरी 2026 दिन शुक्रवार की रात 09 बजकर 48 मिनट तक उदयातिथि के आधार पर 27 फरवरी दिन शुक्रवार को अमलकी एकादशी का व्रत रखा जाएगा रंगभरी एकादशी पूजा का शुभ समय – 27 फरवरी 2026 को 06 बजकर 15 मिनट से 09 बजकर 09 मिनट तक आमलकी एकादशी व्रत पारण का शुभ समय – 28 फरवरी 2026 को 07 बजकर 41 मिनट से 09 बजकर 08 मिनट तक रंगभरी एकादशी व्रत पूजा विधि स्नान और संकल्प: सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनें और व्रत का संकल्प लें.शिव मंदिर दर्शन: लोटे में जल, चंदन, बेलपत्र और अबीर-गुलाल लेकर शिवालय जाएं.शिव पूजन: शिवलिंग पर चंदन लगाएं, फिर बेलपत्र और जल अर्पित करें.गुलाल अर्पण: अंत में शिव-पार्वती को प्रेमपूर्वक अबीर-गुलाल चढ़ाएं.प्रार्थना: आर्थिक कष्टों से मुक्ति और सुख-समृद्धि की कामना करें.आंवला वृक्ष पूजन: आंवले के पेड़ की जड़ में जल, धूप और दीप अर्पित करें.परिक्रमा: आंवले के पेड़ की 9 या 27 बार परिक्रमा कर सौभाग्य की प्रार्थना करें.आंवला फल: भगवान को आंवला अर्पित करें और स्वयं भी प्रसाद स्वरूप ग्रहण करें.पौधारोपण: संभव हो तो इस दिन आंवले का नया पौधा लगाएं.पारण: अगले दिन शुभ मुहूर्त में सात्विक भोजन से व्रत खोलें. आमलकी एकादशी व्रत का महत्व रंगभरी एकादशी पर आंवले (आमलकी) के वृक्ष की पूजा की जाती है, इस दिन आंवले का विशेष महत्व होता है. इसलिए इसे आमलकी एकादशी भी कहा जाता है. आंवले की पूजा करने से स्वास्थ्य, सौभाग्य और समृद्धि प्राप्त होती है. इस दिन भगवान को आंवला अर्पित किया जाता है और प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जाता है. Also Read: फाल्गुन शुक्ल प्रदोष व्रत कब है? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण का सही समय The post रंगभरी एकादशी 2026 कब है? जानें काशी में रंगों के उत्सव की संपूर्ण पूजा विधि और मुहूर्त appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार में बच्चा चोरी की अफवाह फैलाई तो खैर नहीं, पुलिस मुख्यालय ने सभी थानों के लिए जारी किया फरमान

Bihar News: बिहार में बच्चा चोरी की अफवाहों को लेकर पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को अलर्ट जारी किया है. थानों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि ऐसी कोई सूचना मिलते ही तुरंत जांच की जाए. अगर कोई बच्चा 24 घंटे तक लापता रहता है तो केस दर्ज करना अनिवार्य होगा. दो दिन में पांच मामले, सभी निकले अफवाह सीआईडी (कमजोर वर्ग) के एडीजी अमित कुमार जैन ने प्रेस वार्ता में बताया कि दो दिनों में बच्चा चोरी के पांच मामले सामने आए. इनमें मुजफ्फरपुर के दो, जबकि जमुई, पूर्णिया और नालंदा के एक-एक मामले शामिल हैं. जांच में ये सभी घटनाएं अफवाह साबित हुईं. अफवाह से बढ़ता है मॉब लिंचिंग का खतरा एडीजी ने कहा कि बच्चा चोरी की समाचार तेजी से फैलती है. कुछ ही देर में भीड़ जुट जाती है. इससे मॉब लिंचिंग जैसी घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है. कई बार निर्दोष लोग भी भीड़ का शिकार हो जाते हैं. उन्होंने अपील की कि ऐसी स्थिति में डायल-112 या नजदीकी थाने को तुरंत सूचना दें. कानून हाथ में न लें. 44 एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट एक्टिव गुमशुदा बच्चों की समस्या से निपटने के लिए राज्य में 44 एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) गठित की गई हैं. इसके अलावा पटना, गया और दरभंगा में भी यूनिट काम कर रही है. पूर्णिया एयरपोर्ट पर नई यूनिट बनाने का प्रस्ताव है. चार महीने तक बच्चा नहीं मिलने पर मामला AHTU को ट्रांसफर कर दिया जाता है. 2025 में 14,699 गुमशुदगी के मामले एडीजी ने आंकड़े जारी किए. वर्ष 2025 में 14,699 गुमशुदगी के मामले दर्ज हुए. इनमें 12,526 बालिकाएं और 2,173 बालक शामिल हैं. पुलिस ने 7,772 बच्चों को बरामद कर लिया है. 6,927 शिशु अब भी लापता हैं. ‘वात्सल्य पोर्टल’ से मिलेगी मदद हिंदुस्तान प्रशासन के ‘वात्सल्य पोर्टल’ से सभी राज्यों के थाने जुड़े हैं. बिहार से लापता बच्चा यदि दूसरे राज्य में मिलता है तो इसकी सूचना तुरंत मिल जाती है. इसके बाद पुलिस शिशु को सुरक्षित वापस लाती है. पुलिस ने साफ कहा है कि अफवाह से बचें. सतर्क रहें, लेकिन संयम भी रखें. Also Read: राजद MLC सुनील सिंह का शराबबंदी पर प्रहार, बोले- सदन परिसर में शराब की डिलीवरी कराकर दिखा दूंगा The post बिहार में बच्चा चोरी की अफवाह फैलाई तो खैर नहीं, पुलिस मुख्यालय ने सभी थानों के लिए जारी किया फरमान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आईसीसी टी20 रैंकिंग में ईशान किशन की लंबी छलांग, अभिषेक की बादशाहत बरकरार

ICC T20I Ranking: टीम इंडिया के विस्फोटक ओपनर ईशान किशन बल्लेबाजी रैंकिंग में तीन पायदान की छलांग लगाकर नंबर 5 पर पहुंच गए हैं. जबकि अभिषक शर्मा की बदशाहत अब भी बरकरार है. टॉप 10 में हिंदुस्तान के 4 बल्लेबाजी आईसीसी टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग के टॉप 10 में 4 बल्लेबाजों ने कब्जा कर लिया है. नंबर एक में अभिषेक शर्मा (877 Rating), ईशान किशन (742 Rating) नंबर पांच, सूर्यकुमार यादव (740 Rating) नंबर 6, तिलक वर्मा (730 Rating) नंबर 7 पर पहुंच गए हैं. पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान टॉप 3 पर पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान (810 Rating) ने रैंकिंग में दो स्थान की छलांग लगाई है. फरहान तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. टॉप 10 में पाकिस्तान की ओर से केवल फरहान हैं. फरहान टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. अब स्पोर्ट्से गए 5 मैचों में उन्होंने 283 रन बना लिए हैं. जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं. इंग्लैंड के फिल साल्ट नंबर दो इंग्लैंड के फिल साल्ट आईसीसी टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर पर पहुंच गए हैं. फिल के 815 अंक हैं. आईसीसी टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग- टॉप 10 बल्लेबाजअभिषेक शर्मा (हिंदुस्तान) – 877 अंकफिल साल्ट (इंग्लैंड) – 815 अंकसाहिबजादा फरहान (पाकिस्तान) – 810 अंकपथुम निसंका – (श्रीलंका) – 789 अंकईशान किशन (हिंदुस्तान) – 742 अंकसूर्यकुमार यादव (हिंदुस्तान) – 740 अंकतिलक वर्मा (हिंदुस्तान) – 730 अंकजोस बटलर (इंग्लैंड) – 725 अंकडेवाल्ड ब्रेविस (दक्षिण अफ्रीका) – 724 अंकटिम सेफर्ट (न्यूजीलैंड) – 715 अंक ये भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप के बीच सूर्यकुमार यादव की पत्नी ने खरीदा 7 करोड़ का फ्लैट, जानें डिटेल The post आईसीसी टी20 रैंकिंग में ईशान किशन की लंबी छलांग, अभिषेक की बादशाहत बरकरार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

श्रीलंका ने टॉस जीता, न्यूजीलैंड की पहले बल्लेबाजी, देखें Playing XI

New Zealand vs Sri Lanka: टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी. दोनों ही टीमों में एक-एक बदलाव किया गया है. न्यूजीलैंड में जेम्स नीशम की जगह कोल मैककॉन्ची को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है. जबकि श्रीलंका में कामिल मिश्रा को बाहर कर चैरिथ असलांका को टीम में शामिल किया गया है. न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन) टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिशेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन. श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन) पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चैरिथ असलांका, पवन रथनायके, कामिंडु मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), डुनिथ वेललेज, दुशान हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, महीश थीक्षाना, दिलशान मदुशंका. टॉस जीतकर श्रीलंका के कप्तान ने क्या कहा? टॉस जीतने के बाद श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने कहा- हम पहले गेंदबाजी करेंगे. स्पिनरों को मदद मिल सकती है, इसलिए हमने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. पिछले मैच से एक बदलाव है. मिश्रा की जगह असलंका को टीम में शामिल किया गया है. मिचेल सैंटनर क्या बोले? न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा- पिछली रात बारिश से निराशा हुई, लेकिन कोई बात नहीं, यहां कुछ दिनों तक अच्छी प्रैक्टिस हुई है. विकेट काफी अच्छा दिख रहा है. हमने एक बदलाव किया है. जेम्स नीशम की जगह कोल मैककॉन्ची आए हैं. न्यूजीलैंड से हारने पर वर्ल्ड कप में श्रीलंका का सफर समाप्त श्रीलंका के लिए आज का मुकाबला करो या मरो वाला है. अगर न्यूजीलैंड मुकाबला जीत जाता है, तो श्रीलंका वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगा. क्योंकि सुपर 8 के अपने पहले मुकाबले में श्रीलंका को इंग्लैंड के हाथों 51 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. न्यूजीलैंड के लिए करो या मरो वाला मैच न्यूजीलैंड के लिए भी आज का मुकाबला करो या मरो वाला है. सेमीफाइनल की दौड़ में शामिल रहने के लिए न्यूजीलैंड को मैच हर हाल में जीतना होगा. हालांकि आज के मैच जीतने के बाद भी न्यूजीलैंड पर खतरा बना रहेगा. न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच का सुपर 8 मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था. दोनों टीमों को एक-एक अंक बांट दिए गए थे. The post श्रीलंका ने टॉस जीता, न्यूजीलैंड की पहले बल्लेबाजी, देखें Playing XI appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सलीम खान खतरे से बाहर, सर्जरी हुई सफल, डेजी शाह ने दी बड़ी अपडेट

Salim Khan Health Update: बॉलीवुड से एक बड़ी राहत भरी समाचार सामने आई है. दिग्गज स्क्रीनप्ले राइटर सलीम खान, जिनकी तबीयत को लेकर पिछले कुछ दिनों से चिंता बनी हुई थी, अब अभिनेत्री डेजी शाह ने ये जानकारी दी है कि वह खतरे से बाहर हैं, सफल सर्जरी के बाद उनकी हालत स्थिर है और फिलहाल उन्हें आईसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

किशनगंज पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा पर कर रहे हाई लेवल मीटिंग

Amit Shah Bihar Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार शाम करीब 5 बजे बिहार के किशनगंज पहुंचे. एयरपोर्ट पर उनका स्वागत डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और पथ निर्माण मंत्री दिलीप जायसवाल ने किया. मेंची सभागार में हाई लेवल बैठक किशनगंज पहुंचते ही अमित शाह मेंची सभागार में समीक्षा बैठक में शामिल हुए. यहां जिला प्रशासन, SSB, BSF और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सीमा सुरक्षा पर चर्चा हो रही है. बैठक में हिंदुस्तान-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से विचार किया जा रहा है. तीन सीमावर्ती जिलों पर फोकस यह दौरा 25 से 27 फरवरी तक चलेगा. इसका मुख्य फोकस किशनगंज, अररिया और पूर्णिया जिलों पर है. तीनों जिले नेपाल सीमा से सटे हैं. सुरक्षा के लिहाज से यह क्षेत्र बेहद संवेदनशील माने जाते हैं. सीमा पार गतिविधियों, घुसपैठ और निगरानी तंत्र को मजबूत करने पर खास जोर दिया जा रहा है. किशनगंज: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को किशनगंज पहुंचे. हेलिकॉप्टर से एयरपोर्ट उतरे और जिला परिषद सभागार तक काफिला पहुंचा. सुरक्षा कड़ी, प्रशासन और पुलिस मौजूद. #AmitShah #Kishanganj #VIPVisit #SecurityAlert #GovernmentMeeting #prabhatkhabar pic.twitter.com/qqET0FJBWK — Naya Vichar (@prabhatkhabar) February 25, 2026 वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम में होंगे शामिल अमित शाह किशनगंज के ‘वाइब्रेंट विलेज’ कार्यक्रम में भी शामिल होंगे. पूर्णिया पहुंचने के बाद वे हेलीकॉप्टर से किशनगंज आए. कलेक्ट्रेट में करीब तीन घंटे तक वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक प्रस्तावित है. रात में होगी नेतृत्वक बैठक पहली प्रशासनिक बैठक के बाद अमित शाह मंत्री दिलीप जायसवाल के आवास पर दूसरी बैठक करेंगे. यह बैठक देर रात तक चल सकती है. इसमें भाजपा नेताओं के साथ नेतृत्वक रणनीति पर चर्चा होगी. खासतौर पर 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बन सकती है. सूत्रों के अनुसार बंगाल के कई प्रभावशाली नेता भी किशनगंज पहुंचे हैं. सीमांचल और उत्तर बंगाल की भू-नेतृत्वक स्थिति को देखते हुए भाजपा इस दौरे को अहम मान रही है. सीमा सुरक्षा पर विशेष मंथन बैठक में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर निगरानी तंत्र मजबूत करने, अवैध गतिविधियों पर रोक, खुफिया एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय और तकनीकी निगरानी बढ़ाने जैसे मुद्दों पर चर्चा हो रही है. स्थानीय प्रशासन और केंद्रीय एजेंसियों के तालमेल को भी प्राथमिकता दी जा रही है. अररिया और पूर्णिया का भी दौरा 26 फरवरी को अमित शाह भाजपा नेताओं से मुलाकात करेंगे. इसके बाद वे अररिया के लिए रवाना होंगे. पूर्णिया और सीमावर्ती क्षेत्रों में भी सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी. Also Read: राजद MLC सुनील सिंह का शराबबंदी पर प्रहार, बोले- सदन परिसर में शराब की डिलीवरी कराकर दिखा दूंगा The post किशनगंज पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, हिंदुस्तान-नेपाल सीमा सुरक्षा पर कर रहे हाई लेवल मीटिंग appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top