PM Modi Inaugurates Seva Teerth: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन एक और दो का उद्धाटन किया है. उद्घाटन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि विकसित हिंदुस्तान की इस यात्रा में औपनिवेशिक मानसिकता को छोड़ना जरूरी है. ये सौ साल पुरानी इमारतें जर्जर हो रही थीं, इनमें जगह और सुविधाओं की कमी थी. ये एक नए राष्ट्र की जरूरतों को पूरा करने के लिए काफी नहीं हो रही थी. पीएम मोदी ने कहा “मैं गर्व से कह सकता हूं कि सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन हिंदुस्तानीयों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए बनाए गए हैं, न कि किसी सम्राट की आकांक्षाओं को.” उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान की राजधानी कोलकाता से रायसीना हिल पर स्थित उन इमारतों में स्थानांतरित कर दी गई, जिनका निर्माण ब्रिटिश राजघराने की इच्छा के अनुसार किया गया था.
#WATCH | Delhi | Inaugurating Seva Teerth and Kartavya Bhavan 1 & 2, Prime Minister Narendra Modi says, “It’s essential that our vision of ‘Viksit Bharat’ is reflected not just in our policies and plans, but also in our workplaces and our buildings. The places where our country… pic.twitter.com/zp9O95jIud
— ANI (@ANI) February 13, 2026
विकसित हिंदुस्तान के लक्ष्य हासिल करने का संकल्प- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि साउथ ब्लॉक और नॉर्थ ब्लॉक का निर्माण हिंदुस्तान को सदियों तक औपनिवेशिक गुलामी में रखने के मकसद से किया गया था. हम सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन 1 और 2 में विकसित हिंदुस्तान के लक्ष्य को प्राप्त करने के संकल्प के साथ प्रवेश कर रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दो नए ‘कर्तव्य भवन’ का उद्घाटन किया और इस अवसर पर स्मारक डाक टिकट और सिक्का भी जारी किया. पीएम मोदी ने कहा “इस बदलाव के बीच, पुरानी इमारत में बिताए वर्षों की यादें निसंदेह हमारे साथ रहेंगी. विभिन्न समयों की चुनौतियों का सामना करते हुए वहां कई अहम फैसले लिए गए थे. यहीं देश को एक नई दिशा मिली. वह परिसर, वह इमारत, हिंदुस्तान के इतिहास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. इसलिए, हमने उस इमारत को राष्ट्र को समर्पित संग्रहालय में बदलने का निर्णय लिया है.
#WATCH | Delhi | Inaugurating Seva Teerth and Kartavya Bhavan 1 & 2, Prime Minister Narendra Modi says, “Amidst this change, the memories of the years spent in the old building will undoubtedly remain with us. Many important decisions were made there, facing the challenges of… pic.twitter.com/ngsA39PtPt
— ANI (@ANI) February 13, 2026
Also Read: बीएमपी की प्रचंड जीत पर पीएम मोदी ने दी बधाई, जानें क्या बोले तारिक रहमान?
The post ‘गुलामी का प्रतीक थीं पुरानी इमारतें’, ‘सेवा तीर्थ’ और कर्तव्य भवन के उद्घाटन पर बोले पीएम मोदी appeared first on Naya Vichar.

