Chicken Nuggets Recipe: अगर आप बाजार जैसे कुरकुरे और स्वादिष्ट चिकन नगेट्स घर पर बनाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए बिल्कुल सही है. फूड क्रिएटर कबिता सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर आसान तरीके से चिकन नगेट्स बनाने की विधि शेयर की है. इस रेसिपी की खास बात यह है कि इसमें कम सामग्री का इस्तेमाल होता है और इसे घर पर बहुत आसानी से तैयार किया जा सकता है. बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर किसी को इसका स्वाद बेहद पसंद आता है.
चिकन नगेट्स बनाने के लिए जरूरी सामान
- 250 ग्राम चिकन (बोनलेस)
- 2 ब्रेड स्लाइस
- 2–3 लहसुन की कलियां
- 1 छोटा प्याज
- 1 चम्मच काली मिर्च पाउडर
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- नमक स्वादानुसार
- 2 चम्मच कॉर्नफ्लोर
- 1 अंडा
- ब्रेड क्रम्ब्स
- तेल (फ्राई करने के लिए)
कैसे बनाते है चिकन नगेट्स
- सबसे पहले चिकन को छोटे टुकड़ों में काट लें और मिक्सर जार में डालें. इसके साथ ब्रेड, प्याज, लहसुन, नमक, काली मिर्च और लाल मिर्च डालकर अच्छी तरह पीस लें. अब इस मिश्रण को एक बाउल में निकालें और इसमें कॉर्नफ्लोर डालकर अच्छे से मिक्स करें.
- अब इस मिश्रण से छोटे-छोटे नगेट्स का आकार बना लें. एक बाउल में अंडा फेंट लें. नगेट्स को पहले अंडे में डुबोएं और फिर ब्रेड क्रम्ब्स में लपेट दें.
- अब कढ़ाही में तेल गर्म करें और तैयार नगेट्स को मध्यम आंच पर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक फ्राई करें. जब नगेट्स अच्छे से पक जाएं, तो इन्हें प्लेट में निकाल लें.
- गरमा-गरम चिकन नगेट्स को टोमैटो सॉस या मयोनीज के साथ परोसें. यह स्नैक बच्चों की पार्टी या शाम की हल्की भूख के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है.
यह भी पढ़ें: चावल भिगोने की जरूरत नहीं, रेणुका सालुंके की रेसिपी से बनाएं रवा डोसा
यह भी पढ़ें: एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे फराह खान का चिकन यखनी पुलाव
The post घर पर बनाएं बाजार जैसे क्रिस्पी और टेस्टी चिकन नगेट्स, कबिता सिंह ने शेयर की आसान रेसिपी appeared first on Naya Vichar.
