Hot News

घर पर लगाएं ये आसान सेंटर मेहंदी डिजाइन, देखने वाले करेंगे तारीफ

शादी का घर हो या कोई त्यौहार, तैयारी तब तक पूरी नहीं होती जब तक हाथों पर मेहंदी न सजे. हाथों के बीच सजी खूबसूरत मेहंदी हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लेती है. अगर आप भी बाहर जाकर मेहंदी नहीं लगवाना चाहती हैं तो ये आसान सेंटर मेहंदी डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं. 

मंडला मेहंदी डिजाइन 

सेंटर मेहंदी डिजाइन में आप मंडला पैटर्न को ट्राई कर सकती हैं. गोल आकार में बना यह खूबसूरत डिजाइन हथेली के बीचों-बीच देखने में बहुत खूबसूरत लगता है. अगर आप हल्का और मिनिमल लुक चाहती हैं तो हथेली के बीच में छोटा सा मंडला बनाकर उंगलियों पर सुंदर मेहंदी डिजाइन बना सकती हैं. 

बैक हैंड सेंटर डिजाइन 

back hand centre mehndi
Back hand centre mehndi (ai image)

हथेली के आलवा आप हाथ के पीछे हिस्से में मेहंदी लगाने का सोच रही हैं तो सेंटर मेहंदी डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं. बैक हैंड पर लगी मेहंदी देखने में बहुत खूबसूरत लगती है. हाथ के पीछे बीच में आप छोटा सा गोल पैटर्न बना सकती हैं. गोल डिजाइन के चारों ओर नाजुक पत्तियों का पैटर्न बना सकती हैं जिससे डिजाइन देखने में बहुत खूबसूरत लगती है. आप गोल डिजाइन के चारों तरफ छोटे फूल भी बना सकती हैं. 

सिंपल सेंटर मेहंदी डिजाइन 

simple centre mehndi
Simple centre mehndi (ai image)

अगर आप भारी-भरकम डिजाइन से बचकर कुछ क्लासी और सोबर लुक चाहती हैं, तो सिंपल सेंटर मेहंदी डिजाइन बना सकती हैं. आप इसमें फूलों के डिजाइन को बना सकती हैं. डॉट्स और पत्तियों के पैटर्न को बनाकर इसे और भी खूबसूरत बना सकती हैं. 

नाम या अक्षर वाले मेहंदी डिजाइन 

name initial mehndi
Name initial mehndi (ai image)

अगर आप अपनी मेहंदी को थोड़ा पर्सनल और खास बनाना चाहती हैं, तो सेंटर में नाम या अक्षर वाला मेहंदी डिजाइन एक खूबसूरत आइडिया है. आप हथेली के बीच में अपने या अपने किसी खास का नाम लिख सकती हैं. आप चाहें तो सिर्फ नाम का पहला अक्षर (इनिशियल) भी बना सकती हैं.

यह भी पढ़ें: Mehndi Design: पिया के नाम रचाएं ये खास मेहंदी डिजाइन, दूल्हे राजा की थम जाएंगी नजरें

यह भी पढ़ें: Peacock Mehndi Design: हर फंक्शन के लिए परफेक्ट है ये मोर वाली मेहंदी डिजाइन, हाथों में लगेंगी बेहद यूनिक और खूबसूरत

The post घर पर लगाएं ये आसान सेंटर मेहंदी डिजाइन, देखने वाले करेंगे तारीफ appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top