Hot News

जदयू अध्यक्ष चुनाव का शेड्यूल जारी, क्या नीतीश फिर संभालेंगे कमान या होगा बदलाव?

Bihar Politics: जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की तारीखों का आधिकारिक ऐलान कर दिया. सवाल यह है कि क्या नीतीश कुमार फिर से कमान संभालेंगे या पार्टी को कोई नया चेहरा मिलने वाला है?

चुनाव का नोटिफिकेशन जारी होते ही दिल्ली से लेकर पटना तक जदयू दफ्तरों में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई है.

चुनाव का पूरा कैलेंडर जारी

जदयू द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 22 मार्च तय की गई है. 23 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 24 मार्च को नाम वापसी का मौका दिया जाएगा. अगर एक से अधिक उम्मीदवार मैदान में रहते हैं, तो 27 मार्च को मतदान कराया जाएगा.

क्या फिर से अध्यक्ष बनेंगे नीतीश कुमार?

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक बार फिर निर्विरोध अध्यक्ष चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है. 29 दिसंबर 2023 को कमान संभालने के बाद से नीतीश कुमार ने पार्टी को एकजुट रखने में अहम भूमिका निभाई है. यदि 24 मार्च तक केवल एक ही नामांकन दाखिल होता है, तो उसी दिन विधिवत रूप से नीतीश कुमार के नाम की घोषणा कर दी जाएगी.

जदयू के वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि वर्तमान नेतृत्वक परिस्थितियों में नीतीश कुमार ही वो इकलौते नाम हैं, जिन पर पूरी पार्टी की सहमति बन सकती है.

दिल्ली से पटना तक हलचल तेज

इस चुनावी प्रक्रिया को लेकर दिल्ली स्थित जदयू मुख्यालय में भी हलचल तेज है. सांगठनिक चुनाव के इस चरण को पार्टी की नई रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है. मुख्यमंत्री फिलहाल ‘समृद्धि यात्रा’ के चौथे चरण में व्यस्त हैं, जहां वे 17 से 20 मार्च तक भागलपुर, बांका, जमुई और गया जैसे 8 जिलों का दौरा कर रहे हैं.

यात्रा के तुरंत बाद दिल्ली में होने वाला यह चुनाव तय करेगा कि जदयू का अगला ‘कैप्टन’ कौन होगा? क्या नीतीश कुमार अपने बेटे निशांत कुमार की सक्रिय नेतृत्व में एंट्री के बीच संगठन की बागडोर अपने पास ही रखेंगे?

Also Read: बिहार राज्यसभा चुनाव: वोटिंग से गायब चारों विधायकों का पॉलिटिकल बैकग्राउंड जानिए, कांग्रेस नेता कई बार बदल चुके हैं पार्टी

The post जदयू अध्यक्ष चुनाव का शेड्यूल जारी, क्या नीतीश फिर संभालेंगे कमान या होगा बदलाव? appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top