नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर– जिलाधिकारी समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में विभिन्न मुद्दों को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मंदिरों की चहारदीवारी निर्माण कार्य, कब्रिस्तानों की घेराबंदी, भूमि विवादों के त्वरित निष्पादन, थानों में सीसीटीवी कैमरों के भौतिक स्थिति की जांच , यातायात व्यवस्था के सुधार तथा खनन विभाग से संबंधित विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी लंबित कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाए तथा आम जनता की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए। साथ ही उन्होंने यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने हेतु आवश्यक कदम उठाने, अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई करने तथा ख़राब सीसीटीवी कैमरों की मरम्मती शीघ्र कराने के निर्देश दिए।
बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

