Hot News

झारखंड में बदल गया मौसम का मिजाज, गर्म हवा से बढ़ेगी परेशानी

Jharkhand Weather News: झारखंड के सभी जिलों में अब धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है और गर्मी का मौसम पूरी तरह दस्तक देने लगा है. कुछ दिन पहले तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश और ठंडी हवाएं चल रही थीं, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत और सुकून मिला था. हालांकि अब मौसम ने फिर करवट ले ली है और आने वाले दिनों में गर्मी का असर तेजी से बढ़ने की संभावना जताई जा रही है. अगले चार दिनों के भीतर राज्य के अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होगी. इसके साथ ही गर्म हवा चलने से लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है. 

राजधानी रांची का तापमान 24 घंटे में 1.7 डिग्री बढ़ा

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में आसमान आमतौर पर साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा. इसी बीच 24 घंटे में  राजधानी रांची का अधिकतम तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है. वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. 

सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 

झारखंड में सबसे अधिक तापमान सरायकेला जिला का 37.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है. 

झारखंड के सभी जिलों का तापमान 32 डिग्री से ऊपर पहुंचा हुआ 

आसमान साफ रहने और तेज धूप के कारण राज्य के सभी जिलों का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है. मौसम विभाग के अनुसार 15 से 17 अप्रैल के बीच कुछ जिलों में बादल छाए रहने की संभावना है, हालांकि इसके बावजूद मौसम शुष्क ही बना रहेगा.

इसे भी पढ़ें: रांची से ‘फर्जी’ अफसर धराया, सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर लगाता था चूना, 70 लाख की ठगी का खुलासा

इसे भी पढ़ें: पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो की वापसी पर लगेगा सुरक्षा घेरा? झारखंड भाजपा अध्यक्ष का DGP को पत्र, कर डाली बड़ी मांग

इसे भी पढ़ें: चतरा के सिमरिया में एसडीओ का पद महीनों से खाली, मामलों की सुनवाई ठप होने से बढ़ी परेशानी

The post झारखंड में बदल गया मौसम का मिजाज, गर्म हवा से बढ़ेगी परेशानी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top