Jharkhand Weather Alert: रांची-आज रामनवमी की धूम है. झारखंड में चारों तरफ उल्लास है. इस बीच मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है. झारखंड के पूर्वी सिंहभूम समेत चार जिलों में कुछ ही देर में मौसम बदलनेवाला है. इन जिलों में गरज के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान वज्रपात की भी आशंका जतायी गयी है. बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. लोगों को सतर्क रहने को कहा है.
वज्रपात का येलो अलर्ट जारी
झारखंड के पाकुड़, साहिबगंज, गोड्डा और पूर्वी सिंहभूम जिले में कुछ ही देर में मौसम का मिजाज बदलेगा. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि इन जिलों में गरज के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.
The post झारखंड में रामनवमी की धूम, कुछ ही देर में यहां बदलेगा मौसम, बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट appeared first on Naya Vichar.
