US Iran War: डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा- जैसा की सीजफायर में ईरान ने होर्मुज खोलने का वादा किया था, बेहतर होगा कि वे इसे खोलने की दिशा में जल्द काम शुरू करें, नहीं तो इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा. ट्रंप ने कहा- ईरान ने पानी में सुरंगें बिछाने का दावा किया है ताकि डर पैदा हो सके. भले ही उनकी नौसेना का बड़ा हिस्सा तबाह हो चुका है.
राष्ट्रपति ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकेबंदी की चेतावनी दी
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि पाकिस्तान में ईरान के साथ शांति वार्ता बिना किसी समझौते के समाप्त होने के बाद, अमेरिकी नौसेना होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों के प्रवेश या निकास को रोकने के लिए तत्काल नाकेबंदी शुरू करेगी.
US President Donald Trump posts on his Truth Social, “Iran promised to open the Strait of Hormuz, and they knowingly failed to do so. This caused anxiety, dislocation, and pain to many people and Countries throughout the World. They say they put mines in the water, even though… pic.twitter.com/DaBc6ph0Hv
— ANI (@ANI) April 12, 2026
अवैध टोल चुकाने वाले किसी को भी होर्मुज पार करने की अनुमति नहीं : ट्रंप
ट्रंप ने कहा कि उन्होंने नौसेना को निर्देश दिया है कि वह अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में ईरान को शुल्क (टोल) चुकाने वाले प्रत्येक जहाज की तलाश करे और उसे रोके. अवैध टोल चुकाने वाले किसी को भी समुद्र में सुरक्षित आवागमन की अनुमति नहीं होगी. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में हुई वार्ता में कोई समझौता नहीं होने के बाद अमेरिका उपयुक्त समय पर ईरान को खत्म करने को तैयार है.
ट्रंप ने शहबाज शरीफ और असीम मुनीर की तारीफ की
डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल असीम मुनीर की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा- दोनों के नेतृत्व में इस्लामाबाद में शांति वार्ता हुई. ट्रंप ने दोनों को असाधारण बताया. इसके साथ ही एक फिर से हिंदुस्तान-पाकिस्तान युद्ध की चर्चा करते हुए ट्रंप ने कहा- शहबाज और मुनीर उन्हें 3 से 5 करोड़ लोगों की जान बचाने के लिए लगातार धन्यवाद दे रहे हैं.
ये भी पढ़ें: दुनिया से पूरी तरह कटा ईरान: 44 दिन, 1000+ घंटे और इंटरनेट ब्लैकआउट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
ईरान का अमेरिका को दो टूक जवाब: बातचीत मंजूर, गुलामी नहीं
The post ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम: होर्मुज तुरंत खोलो वरना भुगतो अंजाम, नाकेबंदी की दी चेतावनी appeared first on Naya Vichar.

