Hot News

तेज प्रताप यादव आधी रात बेऊर जेल भेजे गए, जानिए मॉल से गिरफ्तारी के बाद क्या-क्या हुआ

Tej Pratap Yadav: बिहार बंद के दौरान हुए हंगामे के मामले में कार्रवाई हुई है. लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. देर रात करीब 12:15 बजे उन्हें नौबतपुर थाने से छज्जू बाग स्थित ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया. कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में बेउर जेल भेजने का आदेश दिया.

दिनभर प्रदर्शन में रहे एक्टिव

शनिवार सुबह तेज प्रताप यादव गांधी मैदान के गेट नंबर-10 के पास प्रतिमा पर चढ़कर प्रदर्शन का नेतृत्व करते नजर आए. इसके बाद वह कोतवाली और गांधी मैदान थाना क्षेत्र में छात्र संगठनों के प्रदर्शन में भी शामिल रहे. उनके साथ बड़ी संख्या में छात्र और समर्थक मौजूद थे.

झड़प और पथराव के बाद बढ़ी कार्रवाई

प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई. कई जगह पथराव भी हुआ. इस घटना में गांधी मैदान थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा, टीओपी प्रभारी प्रमोद कुमार समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. इसके बाद पुलिस ने तेज प्रताप यादव के खिलाफ कार्रवाई शुरू की.

SSP बोले- दंगा फैलाने के आरोप में गिरफ्तारी

पटना के SSP कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि तेज प्रताप यादव को दंगा फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा कि मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

हिरासत के दौरान छात्रों के समर्थन में दिया बयान

बिहार बंद के दौरान तेज प्रताप यादव हाथ में तिरंगा लेकर छात्रों के साथ प्रदर्शन करते दिखे. पुलिस ने उन्हें गांधी मैदान इलाके से हिरासत में लिया. इस दौरान उन्होंने कहा, “मैं छात्रों के साथ हूं और उनके हक के लिए मर-मिटने को तैयार हूं.” हालांकि, हिरासत में लेने के कुछ समय बाद वह थाने से बाहर आ गए.

सिटी सेंटर मॉल से फिर पकड़े गए

बाद में पुलिस ने उनकी लोकेशन ट्रेस की. जानकारी मिली कि वह पटना के सिटी सेंटर मॉल में मौजूद हैं. इसके बाद पुलिस टीम वहां पहुंची और उन्हें दोबारा हिरासत में लेकर नौबतपुर थाने ले गई. वहां उनसे पूछताछ की गई.

मेडिकल के बाद कोर्ट में पेशी

नौबतपुर में तेज प्रताप यादव का मेडिकल कराया गया. इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने सुनवाई के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में बेउर जेल भेज दिया.

गिरफ्तारी के समय ये अधिकारी रहे मौजूद

गिरफ्तारी की कार्रवाई के दौरान पटना पश्चिमी के एसपी और लॉ एंड ऑर्डर-2 की एसडीपीओ कोमल मीणा मौके पर मौजूद थीं. उस समय तेज प्रताप यादव के साथ उनके निजी सहायक (PA) और अन्य सहयोगी भी मौजूद थे.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

बिहार बंद हिंसा में अब तक 423 लोग हिरासत में

बिहार पुलिस मुख्यालय के मुताबिक, बिहार बंद के दौरान हुई हिंसा और उपद्रव के मामले में अब तक 423 लोगों को हिरासत में लिया गया है. यह कार्रवाई राज्य के 10 सबसे अधिक प्रभावित जिलों में की गई है. इनमें अकेले पटना से करीब 100 लोगों को डिटेन किया गया है.

जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

पुलिस मुख्यालय ने बताया कि हिरासत में लिए गए सभी 423 लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है. जिन लोगों की हिंसा और उपद्रव में संलिप्तता साबित होगी, उनके खिलाफ कानून के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: Bihar Band: सुबह शांत, दोपहर हिंसा, शाम इस्तीफा, बिहार बंद में दिनभर क्या-क्या हुआ

The post तेज प्रताप यादव आधी रात बेऊर जेल भेजे गए, जानिए मॉल से गिरफ्तारी के बाद क्या-क्या हुआ appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top