Bihar Budget Session: बिहार विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है. सत्र के दौरान कई मुद्दों को उठाया जा रहा. इस बीच सत्र के 9वें दिन बिहार प्रशासन के मंत्री लखेंद्र पासवान ने लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को बधाई दी. शुक्रवार को पत्रकारों ने लखेंद्र पासवान से कहा, तेज प्रताप यादव पिता बन गए हैं, लेकिन मानने से इनकार कर रहे हैं. इस पर मंत्री लखेंद्र पासवान ने कहा, मैं तेज प्रताप यादव जी को बधाई देता हूं.
लखेंद्र पासवान ने और क्या कहा?
लखेंद्र पासवान ने यह भी कहा, मेरी शुभकामनाएं भी उनके साथ हैं. उनका यह पारिवारिक मामला है. इस पर अब मैं क्या ही बोलूं. अब आपको लड्डू-मिठाई ही खाना है तो तेज प्रताप यादव जी के घर जाकर खा सकते हैं. इसके साथ ही कोई स्पष्टीकरण ही पूछना है तो वह तेज प्रताप यादव जी ही बताएंगे. लेकिन फिलहाल जो भी कुछ है, उस पर ज्यादा से ज्यादा विचार तेज प्रताप यादव से ही लीजिए. फिलहाल लड्डू खाने का समय है.
“तेज प्रताप जी को मैं बधाई देता हूं और…”
मंत्री लखेंद्र पासवान ने तेज प्रताप यादव को पिता बनने पर दी बधाई. बोले- यह उनका पारिवारिक मामला. स्पष्टीकरण वही देंगे. अभी उनके लिए लड्डू खाने का समय. परिवार को शुभकामनाएं. #BiharNews #BiharPolitics #PrabhatKhabar @TejYadav14 pic.twitter.com/rInX5WC8Gx
— Naya Vichar (@prabhatkhabar) February 13, 2026
8 फरवरी को अनुष्का ने बच्ची को दिया जन्म
8 फरवरी को अनुष्का यादव ने बेटी को जन्म दिया, जिसके बाद तेज प्रताप यादव विवादों में आ गए हैं. 8 फरवरी को ही तेज प्रताप यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया था. तेज प्रताप यादव ने कहा था, अनुष्का यादव या उसके शिशु से उनका कोई संबंध नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया था कि कुछ “जयचंद” उन्हें जानबूझकर फंसाने की कोशिश कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने आकाश भाटी नाम के व्यक्ति का जिक्र किया. तेज प्रताप का दावा है कि अनुष्का उसी के पास जाती थी और बच्चा भी उसी का है. तेज प्रताप यादव ने साफ कहा था कि यह सब उन्हें बदनाम करने की साजिश है.
पांच जयचंदों के बताए थे नाम
तेज प्रताप यादव ने पांच जयचंदों के नाम भी बताए थे. तेजप्रताप यादव ने कहा था, उन्हें उनके ही घर से निकाल दिया गया और इसके पीछे कुछ लोगों की साजिश है. उन्होंने पांच लोगों को जयचंद बताते हुए नाम गिनाए और कहा कि इन्हीं लोगों ने उन्हें बदनाम करने की कोशिश की. उन्होंने पूर्व विधायक मुकेश रौशन, संजय यादव, रमीज, शक्ति सिंह और सुनील सिंह पर आरोप लगाया कि ये सभी एक गिरोह की तरह काम कर रहे हैं.
Also Read: महाशिवरात्री के दिन पटना के फेमस रूटों पर नहीं चलेंगी गाड़ियां, जानिए वैकल्पिक रास्ते
The post ‘तेज प्रताप यादव जी को बधाई’, बिहार प्रशासन के मंत्री ने कहा- अभी लड्डू खाने का समय है appeared first on Naya Vichar.

