Bomb Threat : इस मेल में एलजी, पीएम मोदी, अमित शाह, एस. जयशंकर, सीएम रेखा गुप्ता और मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा को भी धमकी दी गई है. सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है.
#WATCH | Delhi | Deputy Speaker Mohan Singh Bisht says, “Only crazy people give such threats… We should not take it lightly and the security will be very tight since this is an Assembly session… We will not be afraid of the threats, the session will go on…” https://t.co/AmkdUkuQJc pic.twitter.com/ClOITguDjm
— ANI (@ANI) March 24, 2026
डिप्टी स्पीकर मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि ऐसे धमकी देने वाले लोग “पागलपन” करते हैं, लेकिन इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता. उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र चल रहा है. इसलिए सुरक्षा कड़ी कर दी जाएगी. साथ ही साफ किया कि हम इन धमकियों से डरने वाले नहीं हैं, सत्र पहले की तरह चलता रहेगा. एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की ओर से बजट पेश किए जाने से पहले विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली.
धमकी भरे दो मेल भेजे गये
ये ईमेल मंगलवार सुबह भेजे गए. एक सुबह 7:49 बजे स्पीकर को और दूसरा 7:28 बजे विधानसभा के आधिकारिक मेल पर.
The post दिल्ली में हड़कंप: पीएम मोदी, अमित शाह और सीएम रेखा गुप्ता को मिली बम से उड़ाने की धमकी appeared first on Naya Vichar.

