Iran Internet Blackout: ईरान में इंटरनेट ब्लैकआउट के 44 दिन पूरे हो चुके हैं. यह दुनिया का सबसे लंबा इंटरनेट ब्लैकआउट है. ईरान ने सूडान का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. 2019 में सूडान में 37 दिनों तक इंटरनेट ब्लैकआउट किया गया था. इंटरनेट मॉनिटरिंग संस्था नेटब्लॉक्स के आंकड़ों के अनुसार यह किसी भी देश का अब तक का सबसे लंबा राष्ट्रव्यापी इंटरनेट शटडाउन है. पिछले 44 दिनों से यानी 1056 घंटों से ईरान में इंटरनेट बैन है. जिससे 93 मिलियन लोग पूरी दुनिया से कट गए हैं.
नेट ब्लॉक्स ने एक्स पर शेयर किया डेटा
नेट ब्लॉक्स ने एक्स पर डेटा शेयर किया और लिखा- नेटवर्क डेटा से पता चलता है कि ईरान में इंटरनेट ब्लैकआउट अब अपने 44वें दिन में है, और यह सातवें हफ्ते में 1032 घंटे का आंकड़ा पार करते हुए लगातार जारी है. सेंसरशिप के इस लंबे दौर के मानवीय और आर्थिक प्रभाव लगातार बढ़ते जा रहे हैं. उसके आगे लिखा- एक-दूसरे से जुड़े समाज में इंटरनेट शटडाउन के मामले में यह वैश्विक रिकॉर्ड तोड़ रहा है.
⌛️ Network data show #Iran‘s internet blackout is now in its 44th day, continuing in its seventh week past the 1032 hour mark.
The human and economic impacts of the extended censorship measure continue to pile up, breaking global records for shutdowns in a connected society. pic.twitter.com/Fyigozx8wG
— NetBlocks (@netblocks) April 12, 2026
जंग शुरू होते ही ईरान ने खुद को दुनिया से किया अलग
इजराइल और अमेरिका के साथ जंग की शुरुआत होने के साथ ही ईरान ने वैश्विक इंटरनेट कनेक्टिविटी से खुद को अलग कर लिया था. हालांकि ईरान ने नेशनल नेटवर्क को चालू रखा है. ईरान ने यह फैसला सुरक्षा चिंताओं के कारण लिया है. ईरान ने सैटेलाइट कनेक्शन और वीपीएन पर भी पाबंदी लगा रखी है.
इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका के बीच शांति वार्ता फेल
14 दिनों के सीजफायर की घोषणा के बाद ईरान और अमेरिका शांति वार्ता के लिए इस्लामाबाद पहुंचे थे. लेकिन वार्ता विफल रही. ईरान ने अमेरिका पर वार्ता विफल होने का आरोप लगाया है. ईरान लेबनान पर सीजफायर चाहता है, जबकि इजराइल और अमेरिका इसके लिए तैयार नहीं है.
ये भी पढ़ें: ईरान-US वार्ता फेल, तेहरान का आया रिएक्शन, अमेरिका को ठहराया जिम्मेदार
ट्रंप का प्लान: इस्लामाबाद में बातचीत फेल, अब ईरान की नौसैनिक घेराबंदी; वेनेजुएला जैसा एक्शन संभव
The post दुनिया से पूरी तरह कटा ईरान: 44 दिन, 1000+ घंटे और इंटरनेट ब्लैकआउट का वर्ल्ड रिकॉर्ड appeared first on Naya Vichar.

