Hot News

धनबाद में मधुबन कोल प्रोजेक्ट की जनसुनवाई में ग्रामीणों का हंगामा, बीसीसीएल के खिलाफ नारेबाजी 

धनबाद से सुमन सिंह की रिपोर्ट 

Dhanbad News: झारखंड के धनबाद जिले में बीसीसीएल बरोरा एरिया-1 अंतर्गत हिंदुस्तान प्रशासन के द्वारा एक बहुत ही बड़ा प्रोजेक्ट लाया जा रहा है. इस प्रोजेक्ट को मधुबन कोल प्रोजेक्ट नाम दिया गया है. इसी प्रोजेक्ट के लेकर सोमवार 30 मार्च को जनसुनवाई का कार्यक्रम किया गया जिसमें ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया. 

ग्रामीणों ने किया हंगामा

लोक जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण स्वीकृति को लेकर किया गया था, जिसमें सात गांव के ग्रामीण शामिल हुए. इस कार्यकम में मौजूद ग्रामीणों ने प्रोजेक्ट का विरोध किया और कार्यक्रम स्थल के मुख्य द्वार पर विरोध प्रदर्शन करते हुये बीसीसीएल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. ग्रामीणों ने बताया कि हम ग्रामीण इस जनसुनवाई का विरोध करते हैं. उन्होनें बताया कि बीसीसीएल के कथनी और करनी में बहुत फर्क होता हैं. ये सिर्फ खानापूर्ति के लिये कार्यक्रम रखा गया है, हमलोग इससे संतुष्ट नहीं है. कार्यक्रम को हमारे गांव में किया जाना चाहिए था. 

कार्यक्रम में शामिल हुए अधिकारी 

सामुदायिक भवन में लोक जनसुनवाई में जिला प्रशासन की ओर से धनबाद एसी विनोद कुमार मौजूद हुए. बाघमारा अंचल पदाधिकारी किरजा नन्द किस्कू, बरोरा एरिया-1 के महाप्रबंधक के. के. सिंह, पीओ टी. एस. चौहान सहित कई बीसीसीएल अधिकारी भी मौजूद रहे. विधि व्यवस्था को लेकर तोपचांची सर्कल इंस्पेक्टर, बाघमारा पुलिस और बरोरा पुलिस दलबल के साथ मौजूद थे. 

धनबाद एसी ने कार्यक्रम को बताया सफल 

कार्यक्रम को सफल बताते हुए धनबाद एसी विनोद कुमार ने कहा कि जब भी कोई प्रोजेक्ट धरातल पर आती है तो वहां दोनों पक्ष के लोग रहेंगे ही, और विरोध प्रदर्शन होना अच्छी बात है. कहीं न कहीं लोग इस विषय के बारे में जान रहे है. उन्होनें कहा कि हां शुरू शुरू में ग्रामीणों द्वारा विरोध किया गया फिर ग्रामीणों ने सारी बातें सुनी और प्रोजेक्ट को समझा है.

प्रशासन को भेजी जाएगी रिपोर्ट

जनसुनवाई कि सभी बातों का एक रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन को भेजी जाएगा. इसके बाद प्रशासन के आदेश अनुसार काम किया जाएगा. 

यह भी पढ़ें: जमशेदपुर की लाइफ लाइन सुवर्णरेखा को गंदा कर रहे 9 बड़े नालों का पानी, अधर में लटका 72 करोड़ के एसटीपी का निर्माण 

यह भी पढ़ें: बोकारो का चंद्रपुरा DVC प्लांट में भीषण आग, CISF की वजह से टला बड़ा हादसा, धू-धू कर जला एमसीसी-2 पैनल

The post धनबाद में मधुबन कोल प्रोजेक्ट की जनसुनवाई में ग्रामीणों का हंगामा, बीसीसीएल के खिलाफ नारेबाजी  appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top