Hot News

March 31, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

PBKS vs GT: पंजाब किंग्स ने लड़खड़ाते हुए दर्ज की जीत, कॉनोली कूपर ने खेली 72 रनों की पारी

PBKS vs GT: एक लड़खड़ाती हुई पारी के बीच पंजाब किंग्स ने अपने होम ग्राउंड पर गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हरा दिया. जैसा कि अब तक स्पोर्ट्से गए तीन मुकाबलों में मैच एकतरफा रहा, वैसा पंजाब और गुजरात के मैच में नहीं दिख. दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन पंजाब के कॉनोली कूपर ने अंत तक टिककर अपनी टीम को जीत दिला दी. इस मैच में कूपर में 44 गेंद पर 72 रनों की नाबाद पारी स्पोर्ट्सी. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 5 छक्के और 5 चौके लगाए. आखिरी के ओवर्स में जेवियर ब्रेटलेट ने पांच गेंद पर 11 रन बनाए, जिसमें एक महत्वपूर्ण छक्का शामिल था. पंजाब की खराब शुरुआत 163 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की शुरुआत खराब रही और उन्होंने 7 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवाया. प्रियांश आर्य 7 रन के निजी स्कोर पर पवेलियल लौटे. हालांकि, इसके बाद पंजाब के बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह और कॉनोली ने दम दिखाया और गुजरात के गेंदबाजों को खूब परेशान किया. दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी की. 12 ओवर तक पंजाब पूरी तरह से मैच पर पकड़ बनाए हुए था, लेकिन इसके बाद धड़ाधड़ विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई. श्रेयस हुए चोटिल पीबीकेएस के कप्तान श्रेयस अय्यर का चोटिल होना मैच का एक बड़ा टर्निंग प्वाइंट बना. चोट के बार अय्यर अगली ही गेंद पर आउट हो गए. इसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा. कॉनोली ने एक छोर से पारी को संभाले रखा और टीम को जीत दिलाने के बाद की मैदान छोड़ा. गुजरात को एक बार मैच में वापसी कराने में प्रसिद्ध कृष्ण का बड़ा योगदान रहा. उन्होंने 4 ओवर में तीन महत्वपूर्ण विकेट चटकाए. वैशाक और चहल ने GT को 162/6 के कोर पर रोका टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम पीबीकेएस के विजयकुमार वैशाक और युजी चहल की शानदार गेंदबाजी के आगे ढेर हो गए. PBKS ने GT को 20 ओवरों में 162/6 के स्कोर पर रोक दिया. कप्तान शुभमन गिल (27 गेंदों में 39 रन, छह चौकों के साथ) और जोस बटलर (30 गेंदों में 38 रन, तीन चौकों और दो छक्कों के साथ) GT के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दो खिलाड़ी रहे. वहीं, वैशाक (3/34), चहल (2/28) और मार्को यानसेन (1/20) ने यह तय किया कि रन बहुत तेजी से न बनें. मार्को यानसेन ने 37 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप साई सुदर्शन को आउट कर तोड़ दिया. गुजरात बड़ा स्कोर करने में नाकाम छह ओवरों के अंत में, GT का स्कोर 54/1 था, जिसमें बटलर (11) और गिल (28) नाबाद थे. गिल और बटलर ने टाइटन्स के लिए पारी को आगे बढ़ाना जारी रखा। हालाँकि, युजी चहल ने एक बार फिर गिल को आउट कर दिया. GT के कप्तान 27 गेंदों में 39 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें छह चौके शामिल थे. अपनी पारी के आधे पड़ाव पर, GT का स्कोर 84/2 था, जिसमें बटलर और ग्लेन फिलिप्स क्रीज पर थे. 12वें ओवर में, फिलिप्स ने चहल की गेंद पर लॉन्ग-ऑन के ऊपर से छक्का और कवर्स के ऊपर से चौका लगाया, जिससे GT का 100 रन का आंकड़ा 11.5 ओवर में पूरा हो गया. 18.1 ओवर में GT के पांच विकेट 144 रन पर गिर गए थे. वैशाक का जादू चलता रहा और उन्होंने अपने स्पेल का अंत खतरनाक शाहरुख खान को बाउंड्री के पास कैच करवाकर किया. शाहरुख ने छह गेंदों में चार रन बनाए थे. 19 ओवर में GT का स्कोर 150/6 था. GT ने अपनी पारी 162/6 पर समाप्त की, जिसमें राहुल तेवतिया (11) और राशिद खान (0) नाबाद रहे. ये भी पढ़ें… तेरा-मेरा साथ रहे…CSK के बैज को चूमते नजर आए ‘सर जडेजा’ कैमरे में कैद हुआ इमोशनल मोमेंट वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते नहीं थक रहे रवींद्र जडेजा, बताया एकदम निडर The post PBKS vs GT: पंजाब किंग्स ने लड़खड़ाते हुए दर्ज की जीत, कॉनोली कूपर ने स्पोर्ट्सी 72 रनों की पारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ईरान युद्ध : IRGC की धमकी-एप्पल माइक्रोसाॅफ्ट, गूगल सहित 18 अमेरिकी कंपनियों पर 1 अप्रैल से होगा हमला

US-Iran War : ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच जारी जंग अब बहुत ही खतरनाक दौर में प्रवेश करता दिख रहा है, जिसका प्रभाव पूरी दुनिया को हिलाकर रख देगा. इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने मंगलवार को कहा है कि 1 अप्रैल से वेस्ट एशिया में अमेरिकी कंपनियों को टारगेट किया जाएगा. इन कंपनियों में 18 नाम हैं, जिनमें माइक्रोसाॅफ्ट, गूगल, एप्पल जैसी कंपनियों के नाम शामिल हैं. ईरानी नेताओं की मौत के बदले में होगी कंपनियों पर कार्रवाई IRGC ने मंगलवार को यह कहा कि अगर टारगेटेड हत्याओं में और ईरानी नेता मारे गए, तो 1 अप्रैल से मिडिल ईस्ट में सिर्फ मिलिट्री बेस पर काम करने वाली कंपनियों पर ही नहीं, बल्कि अमेरिकी कंपनियों को भी टारगेट किया जाएगा. IRGC ने अपनी धमकी में 18 कंपनियों को लिस्टेड किया है, जिनमें माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, एप्पल, इंटेल और टेस्ला जैसी कंपनियां शामिल हैं. जारी की गई कंपनियों की लिस्ट:– सिस्को HP इंटेल ओरेकल माइक्रोसॉफ्ट एप्पल गूगल मेटा IBM डेल पैलेंटिर एनवीडिया GP मॉर्गन टेस्ला GE तेहरान टाइम्स ने हमले का समय भी जारी किया ईरान के प्रशासनी मीडिया के अनुसार आईआरजीसी ने यह कहा है कि लिस्टेड अमेरिकी कंपनियों को ईरान में की गई आतंकी घटनाओं के बदले में अपनी मिडिल ईस्ट की यूनिट्‌स के खत्म होने का इंतजार करना चाहिए. तेहरान टाइम्स के अनुसार यह हमला वहां के समय के अनुसार रात 8 बजे शुरू होगा, जबकि हिंदुस्तानीय समयानुसार यह लगभग 10 :30 बजे होगा. आईआरजीसी ने यहां काम करने वाले कर्मचारियों को सलाह दी है कि वे अपनी जान बचाने के लिए अपने काम की जगह को छोड़ दें. गौर करने वाली बात यह है कि IRGC ने पहले भी ऐसी ही धमकियां दी थीं, लेकिन इस बार एक डेडलाइन देकर उसने अपनी चेतावनी को ज्यादा खतरनाक बना दिया है. ये भी पढ़ें : क्या माही भाई के बिना टीम CSK है जीरो, फैंस क्यों जानना चाहते हैं इस सवाल का जवाब? हम आपका इंतजार कर रहे हैं, नरक में स्वागत है; US ग्राउंड ऑपरेशन की समाचारों पर ईरान का कड़ा संदेश महंगाई और ईरान युद्ध के खिलाफ अमेरिका में No Kings प्रोटेस्ट क्यों? The post ईरान युद्ध : IRGC की धमकी-एप्पल माइक्रोसाॅफ्ट, गूगल सहित 18 अमेरिकी कंपनियों पर 1 अप्रैल से होगा हमला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मैदान पर दर्द से तड़पे श्रेयस अय्यर, अपने ही खिलाड़ी के तेज शॉट से आई गंभीर चोट

Highlights कॉनोली के शॉट से हुए घायल दर्द से तड़प उठे कप्तान अय्यर मैदान पर पांच मिनट तक रुका रहा स्पोर्ट्स चोट के बाद पहली ही गेंद पर आउट Shreyas Iyer Injured: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुल्लांपुर में स्पोर्ट्से गए मैच में एक दर्दनाक हादसा देखने को मिला. पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर बैटिंग के दौरान अपने ही साथी खिलाड़ी के शॉट से बुरी तरह चोटिल हो गए. यह घटना तब घटी जब अय्यर नॉन-स्ट्राइक एंड पर खड़े थे और युवा ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज कूपर कॉनोली तेजी से रन बटोर रहे थे. चोट इतनी गंभीर थी कि अय्यर दर्द से मैदान पर गिर पड़े और स्पोर्ट्स को तुरंत रोकना पड़ा. कॉनोली के शॉट से हुए घायल गुजरात ने पहले बैटिंग करते हुए 163 रन का टारगेट दिया था. पंजाब ने 83 रन के स्कोर पर अपने 2 विकेट गंवा दिए थे. ऐसे मुश्किल समय में कप्तान अय्यर क्रीज पर आए. दूसरी तरफ अपना आईपीएल डेब्यू मैच स्पोर्ट्स रहे कॉनोली आक्रामक अंदाज में बैटिंग कर रहे थे. दोनों के बीच एक अच्छी साझेदारी बन रही थी. तभी पंजाब की पारी के 12वें ओवर में यह घटना हुई. गुजरात के स्पिनर राशिद खान बॉलिंग कर रहे थे. उनके ओवर की पांचवी गेंद पर बाएं हाथ के बल्लेबाज कॉनोली ने सामने की तरफ एक बेहद तेज शॉट मारा. गेंद हवा में सीधे जाकर नॉन-स्ट्राइक पर खड़े अय्यर के बाएं हाथ पर लग गई. शॉट की स्पीड इतनी अधिक थी कि कप्तान को बचने का बिल्कुल मौका नहीं मिला. दर्द से तड़प उठे कप्तान अय्यर हाथ पर सीधे गेंद लगने के तुरंत बाद श्रेयस अय्यर जोर से चीख पड़े. गेंद का इम्पैक्ट इतना तेज था कि वह अपना दर्द बर्दाश्त नहीं कर पाए और वहीं मैदान पर गिर गए. अपने कप्तान को इस तरह दर्द में तड़पता देख डगआउट में बैठे पंजाब किंग्स के बाकी खिलाड़ी भी काफी परेशान हो गए. शॉट मारने वाले कॉनोली भी बिना देर किए अय्यर के पास उनका हाल जानने के लिए पहुंचे. मैदान पर पांच मिनट तक रुका रहा स्पोर्ट्स अय्यर के गिरते ही अंपायर ने मैच रोक दिया और तुरंत मेडिकल टीम को मैदान पर बुला लिया. इसके कारण स्पोर्ट्स को करीब 5 से 6 मिनट तक रोकना पड़ा. मेडिकल टीम ने मैदान पर आकर कप्तान के हाथ की जांच की. दर्द को कम करने के लिए उनके बाएं हाथ पर मैजिक स्प्रे का इस्तेमाल किया गया. कुछ देर तक चले इलाज के बाद अय्यर ने हिम्मत दिखाई. वह दोबारा बैटिंग करने के लिए तैयार हो गए और मैच फिर से शुरू हुआ. चोट के बाद पहली ही गेंद पर आउट मैजिक स्प्रे लगने के बाद अय्यर स्पोर्ट्सने के लिए तैयार तो हो गए, लेकिन जब अगले ओवर में उनके पास स्ट्राइक आई, तो वह अपना विकेट गंवा बैठे. प्रसिद्ध कृष्णा अगले ओवर में बॉलिंग करने आए थे. अय्यर ने उनकी पहली ही गेंद पर लॉन्ग ऑफ बाउंड्री के पार बड़ा शॉट मारने का प्रयास किया. इस बार गेंद बाउंड्री पार नहीं जा सकी और वह कैच आउट होकर पवेलियन लौट गए. चोट के कारण शायद वह शॉट में अपनी पूरी ताकत नहीं लगा पाए. आउट होने से पहले कप्तान ने 11 गेंदों का सामना करते हुए 18 रन बनाए. अपनी इस छोटी पारी में उन्होंने 2 बेहतरीन छक्के भी लगाए. ये भी पढ़ें- IPL के सामने PSL की फजीहत, लाहौर में हवा में उड़े कर्मचारी, पानी में डूबा गद्दाफी मैदान वाइड, नो बॉल मिलाकर 11 गेंदे… अर्शदीप सिंह ने फेंका IPL का सबसे लंबा ओवर आखिरकार IPL में खुली इस खिलाड़ी की किस्मत, GT ने दिया मौका, 3 साल बाद मिला मौका The post मैदान पर दर्द से तड़पे श्रेयस अय्यर, अपने ही खिलाड़ी के तेज शॉट से आई गंभीर चोट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

वाइड, नो बॉल मिलाकर 11 गेंदे… अर्शदीप सिंह ने फेंका IPL का सबसे लंबा ओवर

Highlights अर्शदीप ने 20वें ओवर में फेंकी कुल 11 गेंद IPL के सबसे लंबे ओवर का रिकॉर्ड गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी विजयकुमार और चहल की शानदार गेंदबाजी Arshdeep Singh, PBKS vs GT: आईपीएल 2026 के मैच 4 में आज पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस आमने-सामने हैं. पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. वहीं गुजरात ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए. मैच में पंजाब किंग्स की ओर से शुरुआत से ही कसी हुई गेंदबाजी की गई.  लेकिन पारी के अंतिम समय में पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया. गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी के 20वें ओवर में गेंदबाजी के लिए पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने बॉल अर्शदीप सिंह को दी. लेकिन अर्शदीप ने इस ओवर को कुछ ज्यादा ही लंबा बना दिया.  अर्शदीप ने 20वें ओवर में फेंकी कुल 11 गेंद अर्शदीप सिंह ने इस ओवर में कुल 11 बार गेंद फेंकी. इन गेंदों में 4 वाइड और एक नो बॉल शामिल है. अर्शदीप सिंह ने वाइड बॉल के साथ ही ओवर की शुरुआत की थी. अब आपको बताते हैं कि कैसे गुजरा था अर्शदीप सिंह का यह ओवर.  इस ओवर का पूरा क्रम कुछ इस प्रकार रहा: वाइड, 0, 0, 4, नो बॉल, वाइड, वाइड, 0, 1, वाइड, 0. इस ओवर में अर्शदीप ने 4 डॉट बॉल डाली लेकिन लाइन और लेंथ सही नहीं होने के कारण उन्होंने 5 एक्स्ट्रा बॉल फेंकी. इसके अलावा अर्शदीप सिंह ने अपने चार ओवर के स्पेल में 42 रन लुटाए. 🚨 HISTORY CREATED BY ARSHDEEP SINGH 🚨 – Arshdeep bowling an 11 ball last over. 🥲😨 pic.twitter.com/1uvKRgg1nm — Sam (@Cricsam01) March 31, 2026 IPL के सबसे लंबे ओवर का रिकॉर्ड आपको बता दें कि आईपीएल के इतिहास में सबसे लंबा ओवर फेंकने के मामले में अर्शदीप सिंह कोई पहले प्लेयर नहीं हैं. उनसे पहले भी कई प्लेयर ऐसा अनचाहा कारनामा कर चुके हैं. सबसे पहले यह कारनामा मोहम्मद सिराज ने आईपीएल 2023 के दौरान किया था. आरसीबी की ओर से स्पोर्ट्सते हुए सिराज ने मुंबई के खिलाफ 11 गेंदों का ओवर फेंका था.  अब तक फेंके गए सबसे लंबे ओवर की सूची इस प्रकार है: 11 गेंद – मोहम्मद सिराज (बनाम एमआई, बेंगलुरु, 2023) 11 गेंद – तुषार देशपांडे (बनाम एलएसजी, चेन्नई, 2023) 11 गेंद – शार्दुल ठाकुर (बनाम केकेआर, कोलकाता, 2025) 11 गेंद – संदीप शर्मा (बनाम डीसी, दिल्ली, 2025) 11 गेंद – हार्दिक पांड्या (बनाम जीटी, वानखेडे, 2025) 11 गेंद – अर्शदीप सिंह (बनाम जीटी, मुल्लांपुर, 2026) गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी मैच में गुजरात टाइटंस की ओर से कप्तान शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 39 रन की पारी स्पोर्ट्सी. गिल के अलावा टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉस बटलर ने 38 रन बनाए. मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हुए ग्लेन फिलिप्स ने 25 रन की महत्वपूर्ण पारी स्पोर्ट्सी. इन सभी बल्लेबाजों के अच्छे प्रदर्शन के कारण ही गुजरात की टीम 162 रन तक पहुंचने में कामयाब रही. विजयकुमार और चहल की शानदार गेंदबाजी पंजाब किंग्स की ओर से गेंदबाजी की बात करें तो विजयकुमार वैशाक सबसे आगे रहे. विजयकुमार वैशाक ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 34 रन देकर सबसे ज्यादा तीन विकेट हासिल किए. वहीं अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल को भी शानदार गेंदबाजी का इनाम मिला. युजवेंद्र चहल को 28 रन देकर दो विकेट हासिल हुए. पंजाब के इन दोनों गेंदबाजों ने गुजरात के बल्लेबाजों को आसानी से रन नहीं बनाने दिए. ये भी पढ़ें- PBKS vs GT: गुजरात ने बनाए 162 रन, वैशाक को मिले तीन विकेट आखिरकार IPL में खुली इस खिलाड़ी की किस्मत, GT ने दिया मौका, 3 साल बाद मिला मौका कौन हैं IPL 2026 में डेब्यू करने वाले अशोक शर्मा, 150 KM की रफ्तार से करते हैं गेंदबाजी The post वाइड, नो बॉल मिलाकर 11 गेंदे… अर्शदीप सिंह ने फेंका IPL का सबसे लंबा ओवर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

UK-फ्रांस से नाराज ट्रंप ने सोशल ट्रूथ पर निकाली भड़ास, कहा- हमेशा याद रखेगा अमेरिका

US Iran War: डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी लड़ाई के बीच ब्रिटेन और फ्रांस पर भड़ास निकाली है. ट्रंप ने सोशल मीडिया ट्रूथ सोशल पर लिखा कि इसे अमेरिका कभी नहीं भूलेगा. ट्रंप ने फ्रांस और यूके की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि इन देशों ने ईरान के खिलाफ अभियान में अमेरिका का साथ नहीं दिया. ऐसे में अब अमेरिका भी उनका साथ देने के लिए बाध्य नहीं होगा. ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर लिखा कि फ्रांस ने सैन्य सामग्री से लदे अमेरिकी विमानों को इजराइल जाने के दौरान अपने क्षेत्र के ऊपर से उड़ने नहीं दिया. ईरान मामले में फ्रांस का रवैया बेहद असहयोग वाल रहा. उन्होंने लिखा कि अमेरिका इसे हमेशा याद रखेगा. ब्रिटेन समेत अन्य नाटो देशों पर ट्रंप का कटाक्ष ट्रंप ने लिखा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की वजह से जिन देशों को जेट ईंधन नहीं मिल पा रहा, जैसे कि यूनाइटेड किंगडम, जिसने ईरान पर कार्रवाई में शामिल होने से इनकार किया, उनके लिए मेरा सुझाव है- पहला, अमेरिका से तेल खरीदें, हमारे पास पर्याप्त मात्रा में तेल है. दूसरा, हिम्मत जुटाएं… होर्मुज पर जाएं और कब्जा करें. आपको खुद अपने लिए लड़ना सीखना होगा, अमेरिका आपकी मदद के लिए नहीं रहेगा, ठीक वैसे ही, जैसे आप हमारी मदद के लिए नहीं थे. उन्होंने यह भी कहा कि ईरान लगभग पूरी तरह से तबाह हो चुका है. मुश्किल काम हो चुका है. अब जाओ, अपना तेल खुद हासिल करो! अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट किया, “वे सभी देश जिन्हें होर्मुज जलडमरूमध्य के कारण जेट ईंधन नहीं मिल पा रहा है… मेरे पास आपके लिए एक सुझाव है: पहला, अमेरिका से खरीदें—हमारे पास इसकी कोई कमी नहीं है; और दूसरा, थोड़ी हिम्मत जुटाएँ, उस जलडमरूमध्य तक… pic.twitter.com/Pi0ecaHPqU — ANI_HindiNews (@AHindinews) March 31, 2026 ईरान के साथ लड़ाई में अकेले पड़े ट्रंप ईरान के साथ जंग में किसी भी नाटो देश ने अमेरिका का साथ नहीं दिया है. ऐसे में ट्रंप समय-समय पर अपनी नाराजगी जाहिर करते रहे हैं. ट्रंप के इस बयान से भी उनकी नाराजगी साफ झलक रही है. जर्मनी, फ्रांस, ब्रिटेश, स्पेन समेत अन्य देशों ने न सिर्फ ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करने से इनकार किया, बल्कि अमेरिकी सेना को अपने क्षेत्र के इस्तेमाल से भी मना कर दिया. अमेरिका ने ईरान के कई ठिकानों पर किया हमला अमेरिका और ईरान की लड़ाई एक महीने से जारी है. मंगलवार को अमेरिकी सेना ने ईरान के इस्फहान परमाणु केंद्र पर हमला बोला. अमेरिकी हमलों के बाद इस्फहान शहर के आसमान में आग की ऊंची-ऊंची लपटें दिखीं. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमले का वीडियो भी शेयर किया है. खाड़ी देशों का अनुरोध- ईरान के खिलाफ जारी रखें युद्ध अमेरिका के सहयोगी खाड़ी देशों ने डोनाल्ड ट्रंप से ईरान के खिलाफ युद्ध जारी रखने का अनुरोध किया है. उन्होंने कहा कि एक महीने से जारी हमलों के बाद भी ईरान अभी कमजोर नहीं हुआ है. सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कुवैत और बहरीन के प्रतिनिधियों कहा कि जब तक ईरान में नेतृत्व नहीं बदल जाता, तब तक अमेरिका अपनी कार्रवाई जारी रखे. जल्द समझौता नहीं हुआ, तो हमले तेज करेगा अमेरिका- ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप युद्ध के बीच यह भी दावा कर रहे हैं कि ईरान का नेतृत्व कमजोर हुआ है. वे समझौते के लिए तैयार हैं. इसके साथ ही ट्रंप ईरान को चेतावनी भी दे रहे हैं कि यदि जल्द कोई समझौता नहीं हुआ, तो युद्ध को और तेज किया जा सकता है. अमेरिका बड़ा हमला कर सकता है. सोमवार को ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर जल्द समझौता नहीं हुआ, तो अमेरिका ईरान के तेल कुएं, पावर प्लांट समेत अन्य ठिकानों को तबाह कर देगा. Also Read: बुरे फंसे ट्रंप? ईरान वॉर में कूदना पड़ा भारी, अमेरिका में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल The post UK-फ्रांस से नाराज ट्रंप ने सोशल ट्रूथ पर निकाली भड़ास, कहा- हमेशा याद रखेगा अमेरिका appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Rajasthan Board 12th Topper 2026: 500 में से 499 मार्क्स, देखें राजस्थान बोर्ड टॉपर दीपिका की मार्कशीट

Rajasthan Board 12th Topper 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है और इस साल साइंस स्ट्रीम में डीडवाना की रहने वाली दीपिका रांकावत ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है. दीपिका ने 500 में से 499 अंक प्राप्त कर रिकॉर्ड बनाया है. इतनी बड़ी सफलता के बाद दीपिका का नाम पूरे राजस्थान में चर्चा का विषय बन गया है. उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन से परिवार, स्कूल और जिले का नाम रोशन हुआ है. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की ओर से जारी रिजल्ट के अनुसार दीपिका ने लगभग सभी विषयों में बहुत अच्छे अंक हासिल किए हैं. उनकी मार्कशीट देखने के बाद साफ पता चलता है कि उन्होंने हर विषय में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है. Rajasthan Board 12th Topper 2026: दीपिका की मार्कशीट दीपिका रांकावत की मार्कशीट में अलग-अलग विषयों में प्राप्त अंक भी सामने आए हैं. हिंदी में उन्हें 100 में से 100 अंक मिले हैं. अंग्रेजी में 99 अंक प्राप्त हुए हैं. फिजिक्स में थ्योरी और प्रैक्टिकल मिलाकर कुल 100 अंक दिए गए हैं. इसके अलावा केमिस्ट्री में भी दीपिका को कुल 100 अंक मिले हैं. मैथ्स में भी उन्होंने 100 में से 100 अंक हासिल किए हैं. बायोलॉजी में उन्हें 79 अंक प्राप्त हुए हैं. इस तरह कुल मिलाकर दीपिका को 500 में से 499 अंक मिले हैं और उनका प्रतिशत 99.80 रहा है. शिक्षकों ने की तारीफ दीपिका रांकावत नागौर जिले के डीडवाना की रहने वाली हैं. उन्होंने VIDHYA SHREE PUBLIC SR SEC SCHOOL से पढ़ाई की है. जैसे ही रिजल्ट जारी हुआ और दीपिका के टॉप करने की समाचार सामने आई, उनके परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल बन गया. स्कूल के शिक्षकों ने भी दीपिका की मेहनत और लगन की तारीफ की है. उनका कहना है कि दीपिका शुरू से ही पढ़ाई में काफी मेहनती और अनुशासित छात्रा रही हैं. यह भी पढ़ें: राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस में दीपिका ने किया टॉप, देखें टॉपर्स लिस्ट The post Rajasthan Board 12th Topper 2026: 500 में से 499 मार्क्स, देखें राजस्थान बोर्ड टॉपर दीपिका की मार्कशीट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

The Traitors India Season 2 में शामिल होंगे समर्थ जुरेल या नहीं? एक्टर ने बता दिया

The Traitors India Season 2: प्राइम वीडियो ने हाल ही में ‘द ट्रेटर्स इंडिया’ सीजन 2 की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की है. इसके साथ ही कंटेस्टेंट्स के नामों को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं. सोशल मीडिया और ऑनलाइन रिपोर्ट्स में सबसे ज्यादा चर्चा में एक्टर समर्थ जुरेल का नाम है, जिन्हें हाल ही में ‘लाफ्टर शेफ्स’ में देखा गया था. अब वह शो में शामिल होने वाले है या नहीं, इस बात की पुष्टि खुद उन्होंने कर दी है. आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा. ‘द ट्रेटर्स इंडिया’ सीजन 2′ को लेकर समर्थ जुरेल ने तोड़ा चुप्पी समर्थ जुरेल ने टेली चक्कर से बात करते हुए इन अफवाहों को खारिज किया. उन्होंने कहा, “नहीं, मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. मेरा नाम तो अक्सर चर्चा में आता ही रहता है.” जब उनसे सीधे तौर पर करण जौहर के होस्ट किए जाने वाले इस रियलिटी शो में उनकी भागीदारी के बारे में पूछा गया, तो समर्थ ने साफ किया कि वह दूसरे सीजन का हिस्सा नहीं हैं. शो के बारे में अपने विचार साझा करते हुए उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता. मैंने पहला सीजन देखा है, यह बहुत मुश्किल है.” ‘द ट्रेटर्स इंडिया 2’ की टेंटेटिव कंटेस्टेंट्स की लिस्ट रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर जिन नामों की चर्चा है, उनमें शामिल हैं: कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी यूट्यूबर एल्विश यादव टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती सोशल मीडिया पर्सनैलिटी अभिषेक मल्हान बिग बॉस 14 की विनर रुबीना दिलाइक एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत अभिनेता संजय कपूर हालांकि, इन सभी नामों की अधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है. ‘द ट्रेटर्स इंडिया 2’ की शूटिंग लोकेशन ‘द ट्रेटर्स इंडिया 2’ की शूटिंग राजस्थान के जैसलमेर में हो रही है. पहला और दूसरा सीजन सूर्यगढ़ पैलेस में शूट किया जा रहा है, वही जगह जहां जनवरी 2023 में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी हुई थी. यह भी पढ़ें: Laughter Chefs 3: जन्नत ज़ुबैर के साथ वायरल वीडियो पर समर्थ जुरेल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- बहुत ही छोटी सी बात है The post The Traitors India Season 2 में शामिल होंगे समर्थ जुरेल या नहीं? एक्टर ने बता दिया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

धनबाद में जोरदार धमाका, कई घर समेत एक ही परिवार के तीन लोग जमींदोज

धनबाद से सुमन सिंह की रिपोर्ट Dhanbad Landslide: धनबाद जिले के सोनारडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत टांडाबाड़ी बस्ती में मंगलवार शाम एक भयावह घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम करीब साढ़े पांच बजे जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद कई घर देखते ही देखते जमींदोज हो गए. इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों के मलबे में दबने की आशंका जताई जा रही है. एक ही परिवार के तीन लोग मलबे में दबे घटना में सरिता देवी, मनोहर उरांव और गीता कुमारी के मलबे में दब जाने की बात सामने आई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि धमाका इतना जोरदार था कि घरों को संभलने का मौका तक नहीं मिला. अचानक हुए इस हादसे से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने परिजनों की तलाश में जुट गए. राहत कार्य में देरी से ग्रामीणों में आक्रोश घटना के करीब दो घंटे बीत जाने के बाद भी राहत और बचाव कार्य शुरू नहीं होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला. लोगों का आरोप है कि समय रहते प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिससे मलबे में दबे लोगों को बचाने की उम्मीद कम होती जा रही है. ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, ओपी का घेराव आक्रोशित ग्रामीणों ने सोनारडीह ओपी का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया. इसके साथ ही राजगंज-बोकारो मुख्य मार्ग एनएच-32 को जाम कर दिया गया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया. लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द से जल्द रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करने की मांग की. विधायक ने लिया जायजा, प्रशासन को दिए निर्देश घटना की सूचना मिलते ही बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने फोन के जरिए बीसीसीएल के सीएमडी और धनबाद के उपायुक्त से बातचीत कर तुरंत राहत कार्य शुरू करने का निर्देश दिया. विधायक ने भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद दिलाई जाएगी. इसे भी पढ़ें: विष्णुगढ़ दरिंदगी मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज, दर्जन भर संदिग्ध हिरासत में इलाके में दहशत और मातम का माहौल इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है. लोग अपने घरों से बाहर निकल आए हैं और घटना की भयावहता को लेकर सहमे हुए हैं. प्रशासन की ओर से राहत कार्य शुरू होने का इंतजार किया जा रहा है, ताकि मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला जा सके और स्थिति को नियंत्रित किया जा सके. इसे भी पढ़ें: बोकारो के नावाडीह में दो मोटरसाइकिलों की जोरदार टक्कर, दो की मौत दो घायल The post धनबाद में जोरदार धमाका, कई घर समेत एक ही परिवार के तीन लोग जमींदोज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मुर्शिदाबाद में वोटर लिस्ट से गायब 11 लाख नाम बनेंगे गेमचेंजर? ध्रुवीकरण की आग में सुलग रही सियासत

Murshidabad Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के रण में मुर्शिदाबाद जिला सबसे बड़ा सियासी अखाड़ा बन गया है. दो-तिहाई मुस्लिम आबादी वाले इस जिले में इस बार हार-जीत का फैसला केवल विकास के दावों पर नहीं, वोटर लिस्ट से कटे नामों और पिछले एक साल में हुई सांप्रदायिक हिंसा की कड़वाहट पर होगा. विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद जिले के करीब 11 लाख मतदाताओं का भविष्य अधर में है, जिसने नेतृत्वक दलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं. वोटर लिस्ट का 20 प्रतिशत वाला पेच मुर्शिदाबाद के कुल 55 लाख मतदाताओं में से लगभग 20 प्रतिशत यानी 11 लाख से अधिक लोगों को ‘विचाराधीन’ श्रेणी में डाल दिया गया है. ताज्जुब की बात यह है कि शमशेरगंज से टीएमसी के उम्मीदवार नूर आलम का नाम भी इसी लिस्ट में है. नेतृत्वक विश्लेषकों का मानना है कि इतनी बड़ी संख्या में नाम हटना सत्तारूढ़ टीएमसी के लिए चुनौती तो है ही, लेकिन यह अल्पसंख्यक वोटों को एकजुट करने का जरिया भी बन सकता है. हिंसा के जख्म और राम नवमी का तनाव मुर्शिदाबाद की सियासत पर 2025 की हिंसा का साया साफ दिख रहा है. शमशेरगंज कांड : अप्रैल 2025 में वक्फ संशोधन अधिनियम के विरोध में हुई हिंसा और हरगोविंद दास एवं उनके बेटे की हत्या की घटना आज भी लोगों के जेहन में ताजा है. ताजा तनाव : 27 मार्च 2026 को रघुनाथगंज में राम नवमी शोभा यात्रा के दौरान हुई आगजनी ने आग में घी डालने का काम किया है. भाजपा इसे ‘तुष्टीकरण’ के खिलाफ सुशासन का मुद्दा बना रही है, जबकि टीएमसी इसे ध्रुवीकरण की साजिश करार दे रही है. बंगाल की समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें दांव पर दिग्गजों की साख जंगीपुर के भाजपा विधायक पर आरोप : टीएमसी के कद्दावर नेता और 2 बार के विधायक जाकिर हुसैन का मुकाबला भाजपा के वकील चित्तो मुखर्जी से है. जाकिर हुसैन भाजपा पर सांप्रदायिक तनाव फैलाने का आरोप लगा रहे हैं. शमशेरगंज और सूती : टीएमसी ने यहां नये और पुराने चेहरों का संतुलन बनाया है. शमशेरगंज में उद्यमी नूर आलम और सूती में इमानी विश्वास पर भरोसा जताया गया है. भाजपा के षष्ठी चरण घोष और महावीर घोष भ्रष्टाचार, गंगा कटाव और बेरोजगारी को हथियार बनाकर घेराबंदी कर रहे हैं. पलायन और बेरोजगारी का मुद्दा सांप्रदायिकता के शोर के बीच गंगा के कटाव से होने वाला पलायन और बेरोजगारी मुर्शिदाबाद की कड़वी सच्चाई है. भाजपा का दावा है कि टीएमसी प्रशासन ने बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी की है, जिससे युवा पलायन को मजबूर हैं. इसे भी पढ़ें बंगाल चुनाव 2026: कोलकाता की सड़कों पर संग्राम, CEO दफ्तर के बाहर BLO और पुलिस में भिड़ंत 30,000 फर्जी वोटरों की सीक्रेट एंट्री? अभिषेक बनर्जी के दावों के बाद खंगाले जायेंगे CEO दफ्तर के CCTV बंगाल चुनाव 2026 से पहले ममता बनर्जी की आयोग को चेतावनी, CEC से पूछा- ये कैसा लोकतंत्र? इलेक्शन कमीशन कार्यालय से 4 अफसरों का ट्रांसफर, राहुल नाथ बने बंगाल के डिप्टी सीईओ The post मुर्शिदाबाद में वोटर लिस्ट से गायब 11 लाख नाम बनेंगे गेमचेंजर? ध्रुवीकरण की आग में सुलग रही सियासत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कौन हैं IPL 2026 में डेब्यू करने वाले अशोक शर्मा, 150 KM की रफ्तार से करते हैं गेंदबाजी

PBKS vs GT: राजस्थान के तेज गेंदबाज अशोक शर्मा (Ashok Sharma) ने मंगलवार को मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह पीसीए स्टेडियम में पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ गुजरात टाइटंस (GT) के मैच में डेब्यू किया. आईपीएल 2026 की नीलामी में अशोक को जीटी ने 90 लाख रुपये में खरीदा था. 23 वर्षीय अशोक घरेलू क्रिकेट के उन खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्होंने 2025-26 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया था और नीलामी में उनकी डिमांड काफी बढ़ गई थी. SMAT में अशोक ने चटकाए थे 22 विकेट अशोक शर्मा ने टूर्नामेंट में दस मैचों में 22 विकेट लेकर एक ही सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी संस्करण के दौरान सबसे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया।अशोक इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के लिए नेट बॉलर रह चुके हैं. उनमें लगातार 150 किमी प्रति घंटे से अधिक की गति से गेंदबाजी करने की क्षमता है और वे खुद को ‘हार्ड लेंथ बॉलर’ कहते हैं. रामपुरा के युवा क्रिकेटर अशोक शर्मा अभी भी तेज गेंदबाजी के गुर सीख रहे हैं. Double delight 🤩🤩 pic.twitter.com/HHEd3w49iQ — Gujarat Titans (@gujarat_titans) March 31, 2026 गुजरात ने दिया डेब्यू कैप मंगलवार को टॉस से पहले टीम के सभी खिलाड़ियों की मौजूदगी में अशोक शर्मा को गुजरात टाइटंस का डेब्यू कैप सौंपा गया. गुजरात की टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही है. टॉस के बाद गिल ने बताया कि आज के मुकाबले में ग्लेन फिलिप्स और अशोक शर्मा गुजरात के लिए डेब्यू कर रहे हैं. गिल ने कहा कि हमारे सभी खिलाड़ी शानदार हैं और मुझे पूरा यकीन है कि हमारे साथ उनका यह साल भी बहुत शानदार रहेगा. 150 KM की रफ्तार से गेंदबाजी करना पसंद पिछले साल आईपीएल नीलामी के बाद Revsportz से बात करते हुए अशोक शर्मा ने कहा था, ‘मुझे पता ही नहीं था कि मैंने 150 km/h की रफ्तार से गेंदबाजी की है. अपने पहले ओवर के बाद, जब मैं बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहा था, तो मेरा एक साथी खिलाड़ी मुझे पानी देने आया. तभी उसने मुझसे कहा कि आज तुमने 150 km/h की रफ्तार छू ली है. मुझे लगा कि वह मजाक कर रहा है. मुझे पता है कि मैं 140 km/h से ज्यादा की रफ्तार से गेंदबाजी करता हूं. रेस्ट-ऑफ-इंडिया के मैच में मैंने 146 km/h की रफ्तार से गेंदबाजी की थी. तब मैंने पूछा कि क्या सच में ऐसा हुआ है?’ उसने कहा कि हां, 148, 146, 149, 150…’ अशोक ने आगे कहा, ‘150 km/h की रफ्तार से गेंदबाजी करने का सपना हमेशा से रहा है. मुझे बहुत खुशी हुई कि जो मैंने सोचा था, वह मैंने कर दिखाया. जब मैं बच्चा था, तो मैं सबको स्पोर्ट्सते हुए देखता था और तभी से मेरे मन में यह सपना था कि किसी दिन मैं भी 150 km/h की रफ्तार से गेंदबाजी करूंगा.’ ये भी पढ़ें… तेरा-मेरा साथ रहे…CSK के बैज को चूमते नजर आए ‘सर जडेजा’ कैमरे में कैद हुआ इमोशनल मोमेंट वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते नहीं थक रहे रवींद्र जडेजा, बताया एकदम निडर The post कौन हैं IPL 2026 में डेब्यू करने वाले अशोक शर्मा, 150 KM की रफ्तार से करते हैं गेंदबाजी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top