Hot News

नए कलर ऑप्शन के साथ KTM 250 और 200 Duke की एंट्री, चेक करें प्राइस

KTM इंडिया ने अपनी Duke फैमिली की दो एंट्री-लेवल बाइक्स KTM 200 Duke और KTM 250 Duke को नए कलर्स के साथ अपडेट किया है. कंपनी ने इन मॉडल्स के लिए वही कलर स्कीम अपनाई है, जो इंटरनेशनल मार्केट में पेश की गई थी, जिससे इनका लुक और ज्यादा अट्रैक्टिव हो गया है. नई अपडेट में 250 Duke अब Slate Grey और Silver Metallic पेंट स्कीम में मिलेगी, जबकि 200 Duke को नया Atlantic Blue कलर दिया गया है.
हालांकि, अपडेट सिर्फ कलर में किए गए हैं, लेकिन कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. KTM 250 Duke की एक्स-शोरूम कीमत 2.13 लाख रुपये बनी हुई है, जबकि KTM 200 Duke की कीमत 1.93 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. ऐ

KTM 250 Duke: अब नए स्लेट ग्रे और सिल्वर मेटैलिक कलर में

KTM 250 Duke अब Slate Grey और Silver Metallic जैसे नए अट्रैक्टिव कलर्स में अवेलेबल है, जिससे इसका स्ट्रीटफाइटर लुक और दमदार हो गया है. इसमें 248.8cc का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 30.75 bhp की पावर और 25 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ स्लिपर क्लच दिया गया है, जो स्मूद और कंट्रोल्ड राइडिंग एक्सपीरियंस देता है. इसमें WP APEX सस्पेंशन, 320mm फ्रंट और 240mm रियर डिस्क ब्रेक के साथ डुअल-चैनल ABS की सुविधा मिलती है. 17-इंच व्हील्स, 800mm सीट हाइट और लगभग 163 किलोग्राम वजन इसे बैलेंस और परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड बनाते हैं.

KTM 200 Duke: नया अटलांटिक ब्लू कलर

KTM 200 Duke अब नए Atlantic Blue कलर में अवेलेबल है, जो इसे पहले से ज्यादा स्टाइलिश और अट्रैक्टिव बनाता है. इसमें 199.5cc का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 24.68 bhp की पावर और 19.3 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ स्लिपर क्लच दिया गया है, जिससे गियर शिफ्टिंग स्मूद रहती है. इसमें WP सस्पेंशन सेटअप, 300mm फ्रंट और 230mm रियर डिस्क ब्रेक के साथ डुअल-चैनल ABS मिलता है. 17-इंच व्हील्स के साथ यह बाइक सड़क पर बेहतर ग्रिप देती है.

क्या है खास?

दोनों बाइक्स में मैकेनिकल अपडेट्स नहीं किए गए हैं, लेकिन नए कलर इन्हें फ्रेश लुक देते हैं. ऐसे में जो राइडर्स दमदार परफॉर्मेंस के साथ स्टाइल भी चाहते हैं, उनके लिए यह अपडेट खास हो सकता है.

यह भी पढ़ें: Honda Shine 125 के सभी वैरिएंट्स की कीमत में कितना फर्क? खरीदने से पहले जरूर जानें

The post नए कलर ऑप्शन के साथ KTM 250 और 200 Duke की एंट्री, चेक करें प्राइस appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top