Hot News

नॉन IITian के लिए फेलोशिप प्रोग्राम, मिलेगा 15000 स्टाइपेंड

IIT Madras Summer Fellowship Programme 2026: आईआईटी मद्रास का फेलोशिप प्रोग्राम उन छात्रों के लिए एक खास मौका है, जो रिसर्च के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं. इस प्रोग्राम के जरिए छात्र IIT Madras के अनुभवी प्रोफेसरों के साथ मिलकर असली रिसर्च प्रोजेक्ट पर काम करते हैं. यह फेलोशिप दो महीने की होती है, जो 18 मई 2026 से 17 जुलाई 2026 तक चलेगी.

आईआईटी मद्रास के समर फेलोशिप प्रोग्राम में आवेदन प्रक्रिया 2 फरवरी 2026 से शुरू हो गई है. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 2 मार्च 2026 तक का समय है. रजिस्ट्रेशन करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें.

IIT Madras Summer Fellowship में ऐसे करें आवेदन

  • इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- ssp.iitm.ac.in पर जाएं.
  • वेबसाइट की होम पेज पर के Summer Fellowship Programme के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन करें.
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.
  • आवेदन करने के बाद प्रिंट ले लें.

IIT Madras Summer Fellowship Programme 2026 यहां डायरेक्ट करें अप्लाई.

IIT Madras Summer Fellowship के फायदे

IIT Madras Summer Fellowship प्रोग्राम उन छात्रों के लिए काफी काम की है जो रिसर्च के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं. इस फेलोशिप प्रोग्राम के माध्यम से 15000 तक का स्टाइपेंड पा सकते हैं. इसमें इंजीनियरिंग, साइंसेज, ह्युमैनिटी और मैनेजमेंट में काम करने का मौका मिलेगा.

फेलोशिप के लिए कौन कर सकता है अप्लाई?

आईआईटी मद्रास के फेलोशिप प्रोग्राम में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स BE, BTech, BSc या इंजीनियरिंग के किसी कोर्स का स्टूडेंट हो. इसके अलावा Dual Degree वाले इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही MSc, MA या MBA के स्टूडेंट्स को भी इसमें रजिस्ट्रेशन का मौका मिला है.

यह भी पढ़ें: जेईई मेन की आंसर की जारी, इस दिन तक करें ऑब्जेक्शन

The post नॉन IITian के लिए फेलोशिप प्रोग्राम, मिलेगा 15000 स्टाइपेंड appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top