Hot News

धनबाद का ‘दंगल’: निकाय चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन समर्थकों का उमड़ा जनसैलाब, 15 दिग्गजों ने भरे पर्चे

Dhanbad Municipal Election, धनबाद: धनबाद उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर नगर निकाय चुनाव के नामांकन को लेकर समाहरणालय के मेन गेट व मुख्य प्रवेश द्वार पर सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था की गई थी. दोनों स्थानों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे. बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन प्रत्याशियों में खासा उत्साह देखने को मिला. सुबह 10 बजे से ही प्रत्याशी समाहरणालय पहुंचने लग थे. सभी उम्मीदवारों को कतारबद्ध तरीके से समाहरणालय में प्रवेश कराया गया. मुख्य प्रवेश द्वार से केवल महापौर और वार्ड पार्षद प्रत्याशी के साथ चार व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति दी गयी थी.

अंतिम दिन 15 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

अंतिम दिन नगर निकाय चुनाव में महापौर पद के लिए दो स्त्री प्रत्याशियों सहित कुल 15 प्रत्याशियों ने निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता विनोद कुमार, सहायक निर्वाची पदाधिकारी बाल किशोर महतो और सहायक निर्वाची पदाधिकारी विशाल कुमार पांडेय के समक्ष नामांकन दाखिल किया. सभी अपने समर्थकों के साथ नामांकन करने पहुंचे थे.

Also Read: मासूमों को HIV संक्रमित खून चढ़ाने के मामले में झारखंड हाईकोर्ट सख्त, दोषियों पर FIR दर्ज करने का आदेश

समाहरणालय में प्रवेश से पहले प्रत्याशियों की जांच की गयी

समाहरणालय के ग्राउंड फ्लोर पर प्रत्याशियों के लिए नामांकन पत्र भरने के लिए डेस्क की व्यवस्था की गई थी. इससे पहले सुरक्षा कर्मियों ने समाहरणालय में प्रवेश से पहले प्रत्याशियों की जांच की. इस दौरान वीडियोग्राफी भी कराई गई. नामांकन दाखिल करने के बाद कई प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ सेल्फी लेते नजर आए, वहीं समाहरणालय के मुख्य गेट के बाहर बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे.

Also Read: रांची में नगर निगम चुनाव की बिछी बिसात, रोशनी खलखो ने शक्ति प्रदर्शन के साथ भरा पर्चा!

The post धनबाद का ‘दंगल’: निकाय चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन समर्थकों का उमड़ा जनसैलाब, 15 दिग्गजों ने भरे पर्चे appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top