Nora Fatehi Song Controversy: इन दिनों म्यूजिक इंडस्ट्री में गानों के बोल और कंटेंट को लेकर विवाद लगातार बढ़ते जा रहे हैं. हाल ही में रैपर बादशाह के गाने ‘टटीरी’ पर बवाल थमा भी नहीं था कि अब एक और गाना विवादों में घिर गया है. इस बार मामला बॉलीवुड डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही के नए गाने सरके चुनर तेरी सरके से जुड़ा है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त विरोध देखने को मिल रहा है. अब मेकर्स ने गाने को यूट्यूब से हटा दिया है.
गाने के बोल पर भड़के लोग
जैसे ही यह गाना रिलीज हुआ, वैसे ही इसके लिरिक्स को लेकर लोगों में नाराजगी फैल गई. लोगों का कहना है कि गाने में इस्तेमाल किए गए शब्द काफी वल्गर हैं और सुनते ही आपत्तिजनक लगते हैं. इसी वजह से सोशल मीडिया पर लोग खुलकर इस गाने का विरोध करने लगे और इसे हटाने की मांग तेज हो गई.
यूट्यूब से हटाना पड़ा गाना
विवाद बढ़ता देख आखिरकार मेकर्स को बड़ा कदम उठाना पड़ा. बढ़ते विरोध के बीच सरके चुनर तेरी सरके को यूट्यूब से हटा दिया गया है. यह गाना कन्नड़ फिल्म KD: The Devil का है, जिसमें ध्रुव सरजा लीड रोल में दिखाई देने वाले हैं.
गाने में दिखे नोरा और संजय दत्त
इस गाने में एक्ट्रेस नोरा फतेही के साथ संजय दत्त नजर आए थे. शुरुआत में यह गाना अपनी ग्रैंड प्रेजेंटेशन और डांस की वजह से चर्चा में आया था. लेकिन जैसे-जैसे लोगों ने इसे देखा, वैसे-वैसे इसके बोल और डांस स्टेप्स को लेकर विवाद गहराता चला गया.
यह भी पढ़ें: नोरा फतेही ने इस गाने में की बोल्डनेस की सारी हदें पार, संजय दत्त की गोद में बैठीं
The post नोरा फतेही का गाना ‘सरके तेरी चुनर सरके’ यूट्यूब से हटा, विरोध के बाद बैकफुट पर मेकर्स appeared first on Naya Vichar.

