Hot News

पटना NEET छात्रा मौत केस: पत्रकारों के सवाल पर SSP बोले- नो कमेंट्स, 15 मिनट में PC खत्म, IG ने क्या कहा?

Patna NEET Student Death Case: NEET छात्रा की मौत मामले में बुधवार को पटना में पुलिस अधिकारियों ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की. IG जितेंद्र राणा और SSP कार्तिकेय शर्मा इस PC में मौजूद रहे. करीब 15 मिनट तक पुलिस ने केस को लेकर अपना पक्ष रखा, लेकिन सवालों के जवाब देने से बचती नजर आई. आखिर में IG ने कहा कि अब यह मामला CBI को सौंप दिया गया है.

इस मामले पर जैसे ही पत्रकारों ने सवाल पूछने शुरू किए. SSP कार्तिकेय शर्मा ने “नो कमेंट्स” कह दिया और सभी अधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस छोड़कर निकल गए. बाहर भी जब पत्रकारों ने सवाल करना चाहे, तो अधिकारी तेजी से अपनी गाड़ियों में बैठकर भाग निकले.

परिवार ने पुलिस को सौंपे थे छात्रा के 5 कपड़े

SSP कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी सबसे पहले पीड़िता के परिवार को दी गई थी. उन्होंने कहा कि छात्रा के साथ यौन हिंसा की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता. परिवार ने पुलिस को छात्रा के पांच कपड़े सौंपे थे, जिनमें से एक कपड़े से स्पर्म मिलने की पुष्टि हुई है. हालांकि, परिवार शुरुआत में केस दर्ज कराने के लिए तैयार नहीं था.

SSP ने माना SHO स्तर पर लापरवाही हुई

SSP ने आगे कहा कि चित्रगुप्त नगर थाने की SHO स्तर पर लापरवाही हुई है. जिसके बाद संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई की गई. वहीं SDPO सचिवालय-1 अनु कुमारी ने जानकारी दी कि जांच के दौरान अस्पताल से लामा रिपोर्ट भी जब्त की गई है. जिसे केस डायरी का हिस्सा बनाया गया है.

शंभू गर्ल्स हॉस्टल के CCTV फुटेज की हुई जांच

पुलिस ने शंभू गर्ल्स हॉस्टल के DVR को सीज कर CCTV फुटेज की जांच करवाई. फुटेज के मुताबिक 5 जनवरी की दोपहर छात्रा अपनी एक दोस्त के साथ कमरे में जाती दिखी थी. करीब दो मिनट बाद वह कमरे से बाहर आई, लेकिन उसके बाद फिर बाहर नहीं निकली. 6 जनवरी की सुबह नाश्ते के लिए आवाज देने पर कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद हॉस्टल स्टाफ ने दरवाजा खोला, जहां छात्रा बेहोशी की हालत में मिली.

पुलिस ने यह भी बताया कि हॉस्टल पहुंचने से पहले छात्रा पटना जंक्शन के CCTV कैमरे में दिखी थी. जिस ऑटो से वह हॉस्टल पहुंची थी, उसके ड्राइवर से भी पूछताछ की गई.

छात्रा 6 जनवरी को हॉस्टल में मिली थी बेहोश

छात्रा 6 जनवरी को हॉस्टल में बेहोश मिली थी. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. शुरुआत में पुलिस ने मामले को सुसाइड बताया था, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद दुष्कर्म की पुष्टि हुई. इसके बाद SIT का गठन किया गया और फॉरेंसिक जांच में छात्रा के कपड़ों से स्पर्म मिला. पुलिस ने 18 लोगों के DNA सैंपल लिए, लेकिन किसी का भी सैंपल मैच नहीं हुआ.

Also Read: ना युवाओं को रोजगार, ना पेट्रोल-डीजल सस्ता, फिर 3.47 लाख करोड़ के बजट में बिहार के लोगों को क्या मिला?

The post पटना NEET छात्रा मौत केस: पत्रकारों के सवाल पर SSP बोले- नो कमेंट्स, 15 मिनट में PC खत्म, IG ने क्या कहा? appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top