Hot News

प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा का लॉज के कमरे में मिला शव

मधेपुरा. शहर के आनंद बिहार कॉलोनी वार्ड संख्या तीन स्थित एक लॉज के कमरे में मंगलवार को 24 वर्षीय युवती का शव मिला. युवती की पहचान सिंहेश्वर के लरहा वार्ड नंबर नौ निवासी रामचंद्र यादव की पुत्री निधि कुमारी के रूप में हुई. जानकारी के अनुसार निधि पिछले एक महीने से मधेपुरा में रहकर बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रही थी. वह दो भाई व दो बहनों में सबसे छोटी थी. घटना के समय वह कमरे में अकेली थी. क्योंकि उसकी रूममेट प्रतिभा कुमारी दो दिन पहले ही घर चली गयी थी. प्रतिभा ने बताया कि शाम में निधि से फोन पर बातचीत हुई थी एवं तब सब कुछ सामान्य था. मृतका के भतीजा आशीष कुमार मधेपुरा में रहकर पढ़ाई करता है. आशीष ने बताया कि फोन रिसीव नहीं होने पर वे लॉज पहुंचे, तो कमरे का गेट अंदर से बंद था. गेट खोलने पर निधि बेहोश पड़ी मिली. आनन-फानन में उसे मेडिकल कॉलेज ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. लॉज मालिक शिवशंकर हिंदुस्तानी ने बताया कि उनके तीन मंजिला मकान के ग्राउंड फ्लोर पर आठ से 10 लड़कियां किराये पर रहती है. घटना के समय वे घर पर मौजूद नहीं था. अर्चना नामक युवती ने उन्हें घटना की सूचना दी. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. कमरे को सील कर पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है. पुलिस ने कहा सभी पहलुओं से जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा. इस बाबत प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि युवती के शरीर पर किसी तरह के जख्म के निशान नहीं है. परिजनों के आवेदन मिलने के उपरांत आगे की कार्रवाई की जायेगी.

The post प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा का लॉज के कमरे में मिला शव appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top