जगदीशपुर . थाना क्षेत्र के हरदिया मन के पास बुधवार को दोस्तों के द्वारा बुलाकर चाकू मार हत्या मामले में पुलिस ने चार को गिरफ्तार कर लिया है. इधर, गुरुवार को एसएसपी डॉ शौर्य सुमन भी घटनास्थल पर पहुंच मामले का जायजा लिया. उन्होंने परिजनों से भी मिलकर पूरे मामले की जानकारी ली और पुलिस को मामले में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिये. इस मामले में मृत किशोर पप्पु कुमार की मां शीला देवी के ब्यान पर सुधीर कुमार सहित अन्य को नामजद बनाया है. पीड़ित स्त्री ने बताया कि उनका बेटा पप्पू तीन दिन पुर्व काठमांडू से घर आया था. वह वहां पर पेंटर का काम करता है. उसको गांव का ही सुजीत कुमार हरदिया मन घुमाने लेकर गया था. जहां उसके साथ गांव का कुछ और युवक गये थे. जहां किसी विवाद को लेकर किशोर को चाकू मार गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. इलाज के दौरान किशोर की मौत बेतिया जीएमसीएच में बुधवार की दोपहर हो गई. वहीं इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृत किशोर के गांव खड्डा बंगला टोला निवासी मेघु साह, उतम कुमार, विधार्थी साह व गोविंद कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. एसडीपीओ टू रजनीश कांत प्रियदर्शी ने बताया कि गुरुवार को भी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच बारिकी से जांच किया है. मृत किशोर के माता की निशानदेही पर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है. पुलिस इस मामले में सभी तथ्यों को खंगालने में जुटी है. घटना के बाद किशोर के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है.
The post प्रेम प्रसंग में दोस्तों ने ही चाकू मार की थी पप्पू की हत्या, चार गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

