Hot News

बाइक से गिरकर अधेड़ गंभीर रूप से घायल, रेफर

भवानीपुर. धमदाहा थानाक्षेत्र के सिंघाड़ापट्टी चौक के पास दुर्घटना में बाइक के पीछे बैठे व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. सड़क दुर्घटना पूर्णिया -टीकापट्टी एसएच 65- मुख्यमार्ग पर घटी. बाइक सवार ठोकर मार कर भागने में सफल रहा. घायल की पहचान धमदाहा थाना क्षेत्र के बिशनपुर पचायत अंतर्गत मुसहरी वार्ड सख्या 16 केबैया मुसहरी टोला निवासी 55 वर्षीय राजकिशोर ऋषिदव के रूप में हुई है. बताया गया कि राजकिशोर अपने रिश्तेदार के साथ बाइक से घर से धमदाहा की तरफ जा रहा था. इसी दौरान पीछे से किसी वाहन ने उसकी बाइक में ठोकर मार दी. वाहन की ठोकर से बाइक के पीछे बैठा राजकिशोर बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. इससे उसका सिर भी कई जगहों पर फट गया एवं चेहरा बुरी तरह जख्मी हो गया. मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल घायल को इलाज के लिए सीएचसी भवानीपुर पहुंचाया, जहां मौके पर मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कुमार मृगेश, एएनएम वंदना कुमारी ने घायल युवक की स्थिति को काफी गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post बाइक से गिरकर अधेड़ गंभीर रूप से घायल, रेफर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top