Hot News

भारत का सबसे लंबा बीच, यहां नहाने पर है पाबंदी

Which Beach is the Longest Beach in India: हिंदुस्तान में कई खूबसूरत समुद्र तट हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश का सबसे लंबा बीच कौन सा है? दिलचस्प बात यह है कि इस बीच पर नहाने की अनुमति नहीं है, फिर भी यह देश-विदेश के पर्यटकों के बीच काफी फेमस है. अगर आप भी Marina Beach घूमने जाने वाले हैं तो उससे पहले यहां के बारे में सारी जानकारी हासिल कर लें.

कौन सा है हिंदुस्तान का सबसे लंबा बीच?

हिंदुस्तान का सबसे लंबा समुद्र तट Marina Beach है, जो तमिलनाडु की राजधानी Chennai में स्थित है. इसकी लंबाई करीब 13 किलोमीटर है. यह उत्तर में फोर्ट सेंट जॉर्ज से लेकर दक्षिण में बेसेंट नगर तक फैला हुआ है. इसे दुनिया का दूसरा सबसे लंबा नैचुअरल बीच माना जाता है.

कब और कैसे बना यह बीच?

साल 1880 में मद्रास के तत्कालीन गवर्नर माउंटस्टुअर्ट एल्फिंस्टन ग्रांट डफ ने इसे डिवलेप कराया था. यहां टहलने के लिए खास रास्ता (पाथवे) भी बनाया गया. आज यह बीच शहर का मेन टूरिस्ट स्पॉट बन चुका है.

यहां नहाने पर क्यों है पाबंदी?

इस बीच पर नहाने और तैरने की मनाही है. इसका कारण है समुद्र की तेज और खतरनाक लहरें. यहां का अंडरकरंट बहुत मजबूत होता है, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है. ऐसे में सेफ्टी का ध्यान रखते हुए, इस बीच पर नहाने की मनाही है.

क्यों मशहूर है ये बीच?

यहां का लाइटहाउस और समुद्र का नजारा बेहद अट्रैक्टिव है. बीच के किनारे लगने वाला मार्केट भी काफी खूबसूरत है. यह बाजार टूरिस्ट के बीच काफी फेमस है. शाम के समय यहां का माहौल और स्ट्रीट फूड टूरिस्ट को खास अट्रैक्ट करता है.

FAQs: मरीना बीच से जुड़े कुछ सवाल जवाब

1. Marina Beach कहां स्थित है?

Marina Beach हिंदुस्तान के चेन्नई शहर में स्थित है.

2. Marina Beach की चौड़ाई कितनी है?

इस बीच की औसत चौड़ाई लगभग 300 मीटर है, जबकि सबसे ज्यादा चौड़ाई करीब 437 मीटर तक जाती है.

3. क्या Marina Beach पर नहाने की अनुमति है?

नहीं, यहां नहाना और तैरना कानूनी रूप से प्रतिबंधित है क्योंकि समुद्र की लहरें और अंडरकरंट बहुत खतरनाक हैं.

4. यहां रोज कितने लोग आते हैं?

वीकडेज में करीब 30,000 और वीकेंड/छुट्टियों में लगभग 50,000 लोग बीच पर आते हैं.

5. Marina Beach क्यों फेमस है?

यह अपनी खूबसूरती, खुशनुमा माहौल और समृद्ध प्राकृतिक वातावरण के लिए जाना जाता है.

यह भी पढ़ें- किस नदी को कहा जाता है Silent River of India, जानें क्यों पड़ा ये नाम

The post हिंदुस्तान का सबसे लंबा बीच, यहां नहाने पर है पाबंदी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top