Hot News

भारत के साथ बांग्लादेश के रिश्ते अब कैसे होंगे? पीएम उम्मीदवार तारिक रहमान की पार्टी का आया जवाब

Bangladesh Elections Result: बीएनपी ने देश के आम चुनाव के नतीजे को मान्यता देने के लिए हिंदुस्तान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया. साथ ही उम्मीद जताई कि नयी प्रशासन के कार्यकाल में दोनों देशों के संबंध मजबूत होंगे. बीएनपी की स्थायी समिति के सदस्य और 2026 के चुनाव के मुख्य समन्वयक नजरुल इस्लाम खान का रिएक्शन सामने आया है.  उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी मोदी द्वारा जनादेश को मान्यता दिए जाने की सराहना करती है.

नजरुल इस्लाम खान ने कहा कि हम हमारे नेता तारिक रहमान को बधाई देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देते हैं. किसी लोकतांत्रिक देश द्वारा जनता के फैसले को मान्यता दिया जाना अच्छी बात है. नरेंद्र मोदी ने ऐसा किया है. हमारा विश्वास है कि हमारे नेता तारिक रहमान के नेतृत्व में इन दोनों देशों और उनके लोगों के बीच संबंध मजबूत होंगे.

तारिक रहमान की जीत पर आया पीएम मोदी का रिएक्शन

इससे पहले, मोदी ने बीएनपी के नेता तारिक रहमान को निर्णायक जीत पर शुक्रवार को बधाई दी. उन्होंने कहा कि वह विकास के साझा लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए उनके साथ काम करने को लेकर उत्सुक हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि इस जीत ने रहमान के नेतृत्व में बांग्लादेश की जनता के भरोसे को दर्शाया है.

तारिक रहमान बन सकते हैं बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री

तारिक रहमान ने पहली बार संसदीय चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी का नेतृत्व किया. खुद भी चुनाव में हिस्सा लिया. उनके नेतृत्व में पार्टी ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रही है. इस जीत के बाद तारिक रहमान बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री बन सकते हैं.

यह भी पढ़ें : कौन हैं तारिक रहमान? 17 साल का वनवास खत्म कर बन सकते हैं बांग्लादेश के PM

दो-तिहाई बहुमत हासिल किया बीएनपी ने

बीएनपी ने 12 फरवरी को हुए चुनाव में 300 सदस्यीय संसद में दो-तिहाई बहुमत हासिल किया. यह छात्रों के नेतृत्व में 2024 में हुए प्रदर्शन के बाद बांग्लादेश में पहला संसदीय चुनाव है. इस प्रदर्शन की वजह से पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को सत्ता से हटना पड़ा था. हालांकि बांग्लादेश के निर्वाचन आयोग (ईसी) ने चुनाव परिणाम की अभी औपचारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन स्थानीय मीडिया के अनुमान के अनुसार, बीएनपी और उसके सहयोगियों ने 210 से अधिक सीट जीत ली हैं जबकि जमात-ए-इस्लामी मुख्य विपक्ष के रूप में उभरी है.

The post हिंदुस्तान के साथ बांग्लादेश के रिश्ते अब कैसे होंगे? पीएम उम्मीदवार तारिक रहमान की पार्टी का आया जवाब appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top