Hot News

माइग्रेन से आराम पाने के लिए फॉलो करें न्यूट्रिशनिस्ट रमिता कौर के टिप्स

Migraine Relief Tips: काम करते टाइम माइग्रेन शुरू हो जाए तो पूरा फोकस बिगड़ जाता है और काम करना मुश्किल हो जाता है. माइग्रेन में अक्सर सिर के एक तरफ तेज जैसा दर्द महसूस होता है. इसके साथ-साथ मतली जैसा लगता है. अगर आप माइग्रेन से परेशान हैं तो न्यूट्रिशनिस्ट रमिता कौर के बताए गए टिप्स को अपना सकते हैं. इन टिप्स को उन्होनें इंस्टाग्राम अकाउंट @dt.ramitakaur पर शेयर किया है. 

इन टिप्स को करें फॉलो 

  • अगर आपको माइग्रेन की समस्या है तो अपनी डाइट में आप हरी पत्तेदार सब्जी और पालक को शामिल करें. इनमें मैग्नेशियम पाया जाता है जो शरीर के लिए एक जरूरी मिनरल है. खासकर माइग्रेन की समस्या से जूझ रहे लोगों के शरीर में अक्सर मैग्नीशियम की कमी पाई जाती है
  • सुबह-सुबह आप केला खाएं. केला में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसमें पोटैसियम और मैग्नेशियम पाया जाता है जो नर्वस सिस्टम को शांत रखने में मदद करते हैं.
  • अगर आपको माइग्रेन की समस्या हो रही तो राहत पाने के लिए तुलसी, काली मिर्च और अदरक की चाय पीना काफी फायदेमंद माना जाता है. इन तीनों चीजों में औषधीय गुण पाए जाते हैं जो दर्द को कम करने में मदद करते हैं. 
  • माइग्रेन की प्रॉब्लम से राहत पाने के लिए आप अपने खाने में फ्लैक्स सीड्स यानी अलसी के बीज और चिया सीड्स को शामिल करें. ये बीज ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं, जो दिमाग में होने वाली सूजन को कम करने में मदद करते हैं. 
  • माइग्रेन से बचने के लिए आप सुबह का नाश्ता करना बिल्कुल भी नहीं भूलें. जब आप सुबह नाश्ता नहीं करते हैं तो ब्लड शुगर में उतार चढ़ाव हो सकता है. ब्लड शुगर का उतार-चढ़ाव माइग्रेन ट्रिगर करने का काम करता है. 
  • पर्याप्त मात्रा में पानी भी जरूर पिएं. डिहाइड्रेशन यानी शरीर में पानी की कमी, कई बार माइग्रेन का एक छुपा हुआ कारण होता है.
  • सुबह और शाम हल्के-फुल्के नेक स्ट्रेचेस करना बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है. इससे मांसपेशियों को आराम मिलता है, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और सिरदर्द की समस्या कम हो सकती है.

यह भी पढ़ें: वजन कम करना है तो ट्राई करें कॉफी और नींबू का यह ड्रिंक

यह भी पढ़ें: Morning Habits for Weight Loss: दोपहर में आती है सुस्ती? दिनभर खुद को सुपर-एक्टिव रखने के लिए बदलें ये 5 आदतें

The post माइग्रेन से आराम पाने के लिए फॉलो करें न्यूट्रिशनिस्ट रमिता कौर के टिप्स appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top