LPG Supply Crisis: बैंगलोर होटल्स एसोसिएशन ने कहा, कमर्शियल इस्तेमाल के लिए गैस सिलेंडर की सप्लाई सोमवार से रोक दी गई है. अचानक सप्लाई बंद होना होटल इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा झटका है. गैस सप्लाई बंद होने की वजह से मंगलवार से होटल बंद रहेंगे.
Bangalore Hotels Association releases a notice saying, “The supply of gas cylinders for commercial use has been stopped from today. Since the hotel industry is classified as an Essential Service, the common people, senior citizens, students, medical and other people who depend on… pic.twitter.com/K49p5LnWVN
— ANI (@ANI) March 9, 2026
होटल बंद होने से आम लोग होंगे प्रभावित
एसोसिएशन ने कहा- होटल इंडस्ट्री को एसेंशियल सर्विस की कैटेगरी में रखा गया है, इसलिए आम लोगों, सीनियर सिटिजन, स्टूडेंट्स, मेडिकल और इस पर निर्भर दूसरे लोगों को रोजाना के खाने में दिक्कत होगी.
ऑयल कंपनियों ने कहा था 70 दिनों तक गैस सप्लाई में नहीं होगी दिक्कत
एसोसिएशन ने अपने नोटिस में कहा- हमारी होटल इंडस्ट्री को तब तक मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा जब तक गैस सप्लाई नॉर्मल नहीं हो जाती. ऑयल कंपनियों ने कहा था कि 70 दिनों तक गैस सप्लाई में कोई रुकावट नहीं आएगी. लेकिन सप्लाई अचानक रोक दी गई.
प्रशासन से एक्शन लेने की मांग
एसोसिएशन ने इस मामले को लेकर केंद्र प्रशासन से एक्शन लेने की गुहार लगाई है. एसोसिएशन ने कहा- हम उम्मीद करते हैं कि संबंधित केंद्रीय मंत्री इस बारे में तुरंत एक्शन लेंगे और कमर्शियल गैस सप्लाई फिर से शुरू करेंगे और होटल इंडस्ट्री को मदद देंगे.
ये भी पढ़ें: LPG सिलेंडर बुकिंग का बदला नियम, अब 25 दिन से पहले नहीं मिलेगी दूसरी रिफिल
The post मिडिल ईस्ट जंग का असर: LPG सप्लाई ठप, बेंगलुरु के होटल कारोबार पर ताला appeared first on Naya Vichar.

