नया विचार न्यूज सरायरंजन – दबे-कुचले, शोषित-वंचित, अतिपिछड़ा एवं अल्पसंख्यक समाज की आबादी के हिसाब से नेतृत्वक भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर रविवार, की शाम के मुसरीघरारी में नेतृत्वक भागीदारी सम्मेलन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहम्मद नौशाद (पूर्व प्रत्याशी, वारिसनगर विधानसभा) ने की। सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि वसीम नैयर अंसारी (सोशल एवं पॉलिटिकल एक्टिविस्ट) शामिल हुए। इस अवसर पर नफीस आलम (नेता अंसारी महापंचायत) समेत विभिन्न नेतृत्वक, सामाजिक एवं शैक्षणिक क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने समाज के हक़ और हिस्सेदारी पर ज़ोर देते हुए कहा कि नेतृत्वक क्षेत्र में समान भागीदारी ही समाज को मजबूत बनाएगी। युवाओं से आगे आने और नेतृत्व में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील भी की गई।मौके पर अब्दुल हकीम, मो मुनीर ,असरार दानिश, कमरूल हसन अंसारी, तारीख अहमद शाबरी, मुदस्सर नजर उर्फ पिंटू, मो मनोवर हसन, मो फूल हसन, मो मुकीम, मो सिकंदर, मो मंजर शबा ताबिश मो जमील, मो मुन्ना और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

