Hot News

मैं नहीं करूंगा… मैदान पर धोनी के साथ दीपक चाहर की मस्ती का किस्सा

Highlights

आईपीएल 2026 (IPL 2026) शुरू होने में कुछ ही दिन बचे हैं. 28 मार्च से लीग का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच स्पोर्ट्सा जाएगा. इस बीच सोशल मीडिया पर मुंबई इंडियंस के गेंदबाज दीपक चाहर का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह एमएस धोनी के साथ अपने खास रिश्ते के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं.

धोनी को मानते हैं बड़ा भाई 

इंटरव्यू में एंकर ने जब दीपक से उनके और कैप्टन कूल के रिश्ते के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा कि माही उनके लिए बड़े भाई जैसे हैं. वह उनके क्रिकेट करियर के गाइड भी हैं. दीपक ने बताया कि उनके लिए धोनी से कोई काम निकलवाना काफी मुश्किल होता है. धोनी हमेशा उनके साथ काफी मस्ती करते हैं.

‘मैं नहीं करूंगा, जा यहां से’ 

वीडियो में दीपक हंसते हुए बताते हैं कि उन्होंने चेन्नई की टीम के साथ तीन फाइनल जीते हैं. फाइनल की जर्सी पर सभी खिलाड़ियों के साइन लिए जाते हैं. दीपक ने भी सभी के साइन ले लिए थे, लेकिन माही भाई के साइन रह गए थे. जब वह धोनी के पास गए और बताया कि उनके साइन रह गए हैं, तो उन्होंने मजाक में कहा कि मैं साइन नहीं करूंगा, जा यहां से.

एक-डेढ घंटे बैठाकर करते हैं टाइम पास 

दीपक के मुताबिक, जब भी वह किसी काम से धोनी के पास जाते हैं, तो माही उन्हें अपने पास बैठा लेते हैं. वह इधर-उधर की बातें करके एक-डेढ घंटे तक टाइम पास करते हैं और फिर कहते हैं कि अब मेरा मन नहीं है. 2021 के फाइनल के दौरान भी जर्सी साइन कराने को लेकर उन्होंने ऐसी ही मस्ती की थी. दीपक ने बताया कि अगर धोनी को किसी को परेशान करना होता है, तो वह सबसे पहले उन्हें ही चुनते हैं. इंस्टाग्राम पर @rvlixsia_5m अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो को 5 लाख 86 हजार से अधिक व्यूज और 37 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.

आईपीएल में दीपक चाहर का सफर 

दीपक चाहर इस सीजन भी मुंबई इंडियंस के लिए स्पोर्ट्सते दिखेंगे. उनके आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 95 मैचों में 88 विकेट लिए हैं. वह 2016 से 2024 तक चेन्नई सुपर किंग्स का अहम हिस्सा रहे. इस दौरान 76 मैचों में 76 विकेट लेकर वह सीएसके के पांचवें सबसे सफल गेंदबाज बने. पिछले आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया था, जहां उन्होंने 14 मैच स्पोर्ट्सकर 11 विकेट अपने नाम किए थे.

ये भी पढ़ें-

Video: विराट कोहली के नाम को पुश करने में सुरेश रैना का हाथ, यकीन नहीं तो देखें ये वीडियो

The Hundred नीलामी: सनराइजर्स ने पाक खिलाड़ी अबरार को 2.34 करोड़ में खरीदा, जमकर हो रही आलोचना

The post मैं नहीं करूंगा… मैदान पर धोनी के साथ दीपक चाहर की मस्ती का किस्सा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top