Hot News

मैच में बवाल, गेंद उठाकर देना पड़ा महंगा, रन आउट के बाद आगबबूला हुए सलमान आगा

Highlights

Salman Agha Controversial Run out: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच स्पोर्ट्से गए दूसरे वनडे मैच में एक बड़ा विवाद देखने को मिला. पाकिस्तान टीम के उप कप्तान सलमान अली आगा को अजीब तरीके से रन आउट दिया गया. आउट होने के बाद वह काफी गुस्सा हो गए और मैदान पर अपना हेलमेट और ग्लव्स उतार कर फेंक दिया. अंपायर के फैसले का विरोध करने के कारण उन पर आईसीसी की कड़ी सजा का खतरा मंडरा रहा है.

कैसे हुआ यह अजीब रन आउट? 

यह पूरी घटना पाकिस्तान की पारी के 39वे ओवर की है. उस समय मोहम्मद रिजवान बल्लेबाजी कर रहे थे और मेहदी हसन मिराज गेंदबाजी कर रहे थे. रिजवान ने गेंद को सीधा स्पोर्ट्सा जो नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े सलमान आगा के पैरो के पास जाकर रुक गई. उस समय सलमान आगा अपनी क्रीज से थोड़ा बाहर खड़े थे. उन्होंने स्पोर्ट्स भावना दिखाते हुए झुककर गेंद उठाई और गेंदबाज मेहदी हसन को देने लगे. लेकिन मेहदी ने चतुराई दिखाई और गेंद पकड़कर तुरंत स्टंप की गिल्लियां उड़ा दी. अंपायर ने नियम के अनुसार उन्हें आउट दे दिया.

थर्ड अंपायर का फैसला और आगा का गुस्सा 

मैदानी अंपायर ने अंतिम फैसला थर्ड अंपायर के पास भेजा. रिप्ले में साफ दिखा कि आगा क्रीज से बाहर थे, इसलिए नतीजा उनके खिलाफ रहा. यह देखकर आगा पूरी तरह भड़क गए. उनकी बांग्लादेशी खिलाड़ियो खासकर मेहदी हसन के साथ काफी तीखी बहस हुई. गुस्से में आकर उन्होंने अपना हेलमेट और ग्लव्स मैदान पर ही फेंक दिया. आउट होने से पहले आगा 62 गेंदो पर 64 रन बनाकर बहुत अच्छी पारी स्पोर्ट्स रहे थे. इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के लगाए.

मिल सकती है आईसीसी की कड़ी सजा 

क्रिकेट के नियमो के अनुसार अंपायर के फैसले का विरोध करना, अंपायर के खिलाफ जाना और मैदान पर सामान फेंकना एक दंडनीय अपराध माना जाता है. आईसीसी के कोड ऑफ कंडक्ट के तहत सलमान आगा को लेवल 1 या लेवल 2 का दोषी माना जा सकता है. फील्ड अंपायर और थर्ड अंपायर मैच रेफरी से इसकी शिकायत जरूर करेंगे. इसके बाद मैच रेफरी अपराध का लेवल तय करेंगे. आम तौर पर ऐसे मामलो में खिलाड़ी की मैच फीस काटी जाती है और उन पर डिमेरिट अंक भी लगाए जाते है.

विकेट गिरते ही पूरी तरह लड़खड़ाई पाकिस्तानी टीम 

सलमान आगा का यह विकेट मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. उस समय पाकिस्तान का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 231 रन था और आगा-रिजवान के बीच 109 रन की शानदार साझेदारी हो चुकी थी. पाकिस्तान एक बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रहा था. लेकिन आगा के आउट होते ही पाकिस्तान की पारी ताश के पत्तो की तरह बिखर गई. अगली दो गेंदो के अंदर ही सेट बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान भी 44 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद अंतिम ओवरो में लगातार विकेट गिरते गए और पूरी पाकिस्तानी टीम केवल 274 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई.

ये भी पढ़ें-

कुलदीप यादव की हल्दी में जमकर नाचे युजवेंद्र चहल, देखें वीडियो

कांपने लगे थे पाकिस्तानी खिलाड़ी, 2011 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल को लेकर अफरीदी का खुलासा

The post मैच में बवाल, गेंद उठाकर देना पड़ा महंगा, रन आउट के बाद आगबबूला हुए सलमान आगा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top