Hot News

मौसम : झारखंड-बिहार के अलावा इन राज्यों में होगी बारिश, आया 20 मार्च तक का वेदर अपडेट

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 17 मार्च को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. 19 मार्च को जम्मू और कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश या बर्फबारी की आशंका है. वहीं 20 मार्च को उत्तराखंड में भी छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश या बर्फबारी हो सकती है.

अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर हिंदुस्तान में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 17 से 18 मार्च के दौरान 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है.

पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश के आसार

पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 17 से 21 मार्च के बीच कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इन राज्यों में गरज-चमक, बिजली और 30–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकतीं हैं.

इन राज्यों में भी हो सकती है बारिश

1. मध्य प्रदेश में 18 से 20 मार्च के दौरान छिटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ 30–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. ओडिशा और छत्तीसगढ़ में 17 से 20 मार्च के दौरान इसी तरह का मौसम रह सकता है.

2. बिहार में 17 और 20 से 22 मार्च के बीच हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. यहां कुछ इलाकों में बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है.

3. तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में 17 से 20 मार्च के दौरान तेज हवाओं के साथ छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. केरल और माहे में 17 से 18 मार्च के बीच इसी तरह का मौसम रहने के आसार हैं.

4. इसके अलावा तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 17 से 19 मार्च के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है.

यह भी पढ़ें : 17 March Weather: 17 मार्च को कैसा रहेगा मौसम, इन राज्यों में हो सकती है बारिश

5. मध्य महाराष्ट्र में 16 से 19 मार्च के दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

6. गुजरात में 18 और 19 मार्च को जबकि गोवा में भी 18 और 19 मार्च को गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

7. 17 मार्च को दिल्ली में बादल छाए रहेंगे. यहां अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच जबकि न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.

8. राजस्थान में 18 से 21 मार्च को एक नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है. 19-20 मार्च को विक्षोभ का सबसे ज्यादा असर नजर आ सकता है. इस दौरान जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में तेज आंधी (40-50 Kmph) के साथ बारिश होने की संभावना है.

झारखंड में बारिश के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार, 17 मार्च को झारखंड के सभी जिलों में मेघ गर्जन/वज्रपात के साथ-साथ 40 से 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है. वहीं 18 मार्च को रांची सहित 18 जिलों में वज्रपात व तेज हवा चलने की संभावना जतायी गयी है. इस दिन गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, हजारीबाग व कोडरमा में मौसम सामान्य रहेगा. 19 मार्च को फिर सभी जिलों में मेघ गर्जन के साथ तेज हवा चलने की संभावना है.

पूरा प्रेस रिलीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

The post मौसम : झारखंड-बिहार के अलावा इन राज्यों में होगी बारिश, आया 20 मार्च तक का वेदर अपडेट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top