Hot News

रांची में इंडेन गैस की मैनुअल बुकिंग शुरू, इन मोबाइल नंबरों पर फोन कर सकते हैं ग्राहक

LPG Cylinder Crisis: झारखंड की राजधानी रांची में इंडेन गैस उपभोक्ताओं को इन दिनों गैस सिलेंडर बुकिंग में तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इस समस्या को देखते हुए इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) या इंडेन ने उपभोक्ताओं के लिए मैनुअल बुकिंग की व्यवस्था शुरू की है. कंपनी के सर्वर में अपग्रेडेशन की प्रक्रिया चल रही है, जिसके कारण ऑनलाइन और सामान्य बुकिंग सेवा अस्थायी रूप से प्रभावित हुई है.

सर्वर अपग्रेडेशन के कारण आई तकनीकी समस्या

आईओसीएल के अधिकारियों ने बताया कि हाल के दिनों में गैस सिलेंडर बुकिंग की संख्या काफी बढ़ गई है. अधिक लोड के कारण कंपनी के सर्वर में तकनीकी समस्या आने लगी थी. इसी वजह से सर्वर को अपग्रेड करने का निर्णय लिया गया है. सर्वर अपग्रेडेशन का काम तेजी से किया जा रहा है, ताकि उपभोक्ताओं को जल्द से जल्द सामान्य बुकिंग सुविधा मिल सके. कंपनी का कहना है कि जैसे ही अपग्रेडेशन का काम पूरा होगा, ऑनलाइन और ऑटोमेटेड बुकिंग प्रणाली फिर से पहले की तरह शुरू कर दी जाएगी.

रांची में डेढ़ लाख से अधिक इंडेन गैस उपभोक्ता

कंपनी के अनुसार, रांची जिले में इंडेन गैस के करीब डेढ़ लाख उपभोक्ता हैं. इतनी बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं के कारण बुकिंग सिस्टम पर दबाव बढ़ जाता है. हालांकि, कंपनी ने साफ किया है कि गैस की आपूर्ति में किसी प्रकार की कमी नहीं है. आईओसीएल के अधिकारियों ने बताया कि प्रतिदिन पहले की तरह लगभग 10,500 गैस सिलेंडरों की डिलीवरी उपभोक्ताओं तक पहुंचाई जा रही है. यानी गैस की उपलब्धता पूरी तरह सामान्य है और उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है.

घबराहट में बुकिंग करने से बचें

कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे घबराकर बार-बार गैस सिलेंडर की बुकिंग न करें. कई बार तकनीकी समस्या के कारण उपभोक्ता एक ही सिलेंडर के लिए बार-बार बुकिंग करने की कोशिश करते हैं, जिससे सिस्टम पर अतिरिक्त दबाव बढ़ जाता है. आईओसीएल का कहना है कि गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और सभी उपभोक्ताओं तक नियमित रूप से सिलेंडर की आपूर्ति की जा रही है. इसलिए उपभोक्ता धैर्य बनाए रखें और जरूरत पड़ने पर ही बुकिंग करें.

इसे भी पढ़ें: भाजपा शासित राज्यों में डीजे पर रोक, फिर झारखंड में क्यों बजवाना चाहते हैं विधायकजी?

मैनुअल बुकिंग के लिए जारीमोबाइल नंबर

उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रांची के विभिन्न इंडेन गैस वितरकों ने मैनुअल बुकिंग के लिए मोबाइल नंबर जारी किए हैं. इन नंबरों पर फोन करके उपभोक्ता अपने गैस सिलेंडर की बुकिंग करा सकते हैं.

  • अदिति इंडेन: 7762920033, 7352711020
  • शांतनु इंडेन: 9431357871, 9304355563
  • देवी गैस: 9835442494, 9693503031
  • आनंद गैस: 9603045000, 9279081713
  • अल्पना इंडेन: 9835156074, 8789572926
  • रांची गैस: 9708788000, 9264249483
  • उरांव गैस डिस्ट्रिब्यूटर: 8210675171, 8210974502
  • झलक इंडेन: 8986643888, 9835906302
  • बारियातू इंडेन: 8294727527, 7808782500
  • इंद्रप्रस्थ गैस: 9835149400, 9955361339
  • टाटासिलवे इंडेन: 9835910816, 7903209760
  • ओरमांझी इंडेन: 9308080951, 9709269265
  • सिटी इंडेन: 9430376633, 8434013040
  • एफएफसीसीएस: 9334721626, 8448674159
  • माधुरी इंडेन: 9470193803, 9507035277
  • जयंत गैस: 9431115028
  • प्रताप इंडेन: 6205562676, 9006643039
  • जीके इंडेन: 9334917448, 6201206442
  • आरव इंडेन: 6514667727
  • सुमति गैस: 7903625376
  • झारखंड स्टेट फूड एंड सिविल सप्लाई: 6512251098

इसे भी पढ़ें: पेट्रोलियम कंपनियों का दावा, रांची में नहीं है गैस की कोई किल्लत! अफवाहों से न हों पैनिक

The post रांची में इंडेन गैस की मैनुअल बुकिंग शुरू, इन मोबाइल नंबरों पर फोन कर सकते हैं ग्राहक appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top