Hot News

राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस में दीपिका ने किया टॉप, देखें टॉपर्स लिस्ट

Rajasthan Board 12th Toppers 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षा के लिए रिदल्ट के साथ-साथ टॉपर्स लिस्ट भी जारी कर चुका है. छात्र ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. राजस्थान बोर्ड 12वीं इंटर रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की गई है.

इस साल साइंस स्ट्रीम में दीपिका ने टॉप किया है. दीपिका को कुल 99.8 प्रतिशत मार्क्स मिले हैं. वहीं, कॉमर्स स्ट्रीमें नरपत टॉपर हैं, जिन्हें 99.62 प्रतिशत अंक मिले हैं. आर्ट्स स्ट्रीम में नव्या मीणा ने टॉप किया है. नव्या को भी 99.62 प्रतिशत मार्क्स ही मिले हैं.

Rajasthan Board 12th Toppers 2026: स्ट्रीम वाइज टॉपर के नाम

स्ट्रीम टॉपर का नाम प्राप्त अंक (%)
साइंस दीपिका 99.8%
कॉमर्स नरपत 99.62%
आर्ट्स नव्या मीणा 99.62%

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान टॉपर्स और उनके माता-पिता को फोन करके बधाई दी. इस साल दो स्ट्रीम में लड़कियों ने टॉप किया है.

कैसा रहा Rajasthan Board 12th Commerce का रिजल्ट?

साल 2026 में कॉमर्स स्ट्रीम में कुल 30,798 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 30,580 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए. रिजल्ट आने के बाद पता चला कि इस साल कुल पास प्रतिशत 93.64% रहा.

अगर लड़कों और लड़कियों की बात करें तो लड़कों का पास प्रतिशत 94.04% रहा, जबकि लड़कियों का पास प्रतिशत 92.82% रहा. यानी इस बार कॉमर्स स्ट्रीम में लड़कों का रिजल्ट लड़कियों से थोड़ा बेहतर रहा.

RBSE 12th Commerce Pass Percentage

विवरण 2025 2026
पंजीकृत परीक्षार्थी 28,248 30,798
परीक्षा में शामिल 28,010 30,580
प्रथम श्रेणी छात्र 13,689 13,976
प्रथम श्रेणी छात्रा 8,312 8,096
छात्रों का पास प्रतिशत 98.97% 94.04%
छात्राओं का पास प्रतिशत 99.27% 92.82%
कुल पास प्रतिशत 99.07% 93.64%

फर्स्ट डिवीजन से पास होने वाले स्टूडेंट्स की बात करें तो 13,976 लड़के और 8,096 लड़कियां प्रथम श्रेणी से पास हुई हैं. वहीं अगर साल 2025 के रिजल्ट को देखें तो उस समय कॉमर्स स्ट्रीम का कुल पास प्रतिशत 99.07% था. उस साल 28,248 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था और 28,010 स्टूडेंट्स परीक्षा में बैठे थे. 2025 में लड़कों का पास प्रतिशत 98.97% और लड़कियों का पास प्रतिशत 99.27% रहा था.

राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस का रिजल्ट इस साल भी काफी अच्छा रहा है. साल 2026 में साइंस स्ट्रीम में कुल 2,87,068 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 2,85,299 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए. इस साल साइंस का कुल पास प्रतिशत 97.52% रहा.

अगर लड़कों की बात करें तो 97.02% छात्र पास हुए हैं, जबकि लड़कियों का रिजल्ट इससे बेहतर रहा. छात्राओं का पास प्रतिशत 98.34% रहा. फर्स्ट डिवीजन से पास होने वालों में भी बड़ी संख्या रही. इस साल 1,46,644 छात्र और 98,636 छात्राएं फर्स्ट डिवीजन से पास हुई हैं.

वहीं पिछले साल यानी 2025 की बात करें तो उस समय कुल 2,73,915 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था और 2,72,138 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए थे. उस साल कुल पास प्रतिशत 98.43% रहा था. 2025 में लड़कों

यह भी पढ़ें: एक क्लिक में पाएं राजस्थान बोर्ड 12वीं की मार्कशीट, यहां तुरंत करें रजिस्ट्रेशन

The post राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस में दीपिका ने किया टॉप, देखें टॉपर्स लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top