Hot News

रिलीज से पहले रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार धुरंधर 2, धुआंधार हो रही एडवांस बुकिंग

Dhurandhar 2 Advance Booking: बॉलीवुड में इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा जिस फिल्म की हो रही है, वह है धुरंधर: द रिवेंज यानी धुरंधर पार्ट 2 की. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन स्टारर इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है. फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले यानी 18 मार्च को इसके पेड प्रीव्यू शो रखे गए हैं और अभी से इसकी एडवांस बुकिंग धुआंधार तरीके से चल रही है. आइए जानते हैं अब तक कितने टिकट बिक चुके हैं और फिल्म ने रिलीज से पहले कितने की कमाई कर ली है.

रिलीज से पहले ही तगड़ा कलेक्शन

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट

दिलचस्प बात यह है कि फिल्म के पेड प्रीव्यू शो के लिए टिकटों की बिक्री इतनी तेज हो रही है कि ट्रेड एक्सपर्ट्स पहले ही इसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बता रहे हैं. ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, आज यानी 13 मार्च सुबह 10 बजे तक पूरे देश में फिल्म के लगभग 8371 शो के लिए 3 लाख 56 हजार 817 टिकट बिक चुके हैं. एडवांस बुकिंग के जरिए फिल्म ने बिना ब्लॉक सीटों के करीब 19.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वहीं अगर ब्लॉक सीटों को भी जोड़ दिया जाए तो यह आंकड़ा लगभग 24.2 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. ऐसे में फिल्म की रिकॉर्ड ओपनिंग की उम्मीद की जा रही है.

इन राज्यों में सबसे ज्यादा क्रेज

एडवांस बुकिंग के मामले में सबसे ज्यादा टिकट महाराष्ट्र में बिके हैं. इसके बाद दिल्ली का नंबर आता है, जहां दर्शक बड़ी संख्या में प्रीमियर शो के टिकट खरीद रहे हैं.

अन्य राज्यों में अब तक का कलेक्शन कुछ इस तरह है:

  • महाराष्ट्र – 6.45 करोड़
  • दिल्ली – 4.75 करोड़
  • कर्नाटक – 4.17 करोड़
  • गुजरात – 1.38 करोड़
  • तेलंगाना – 1.34 करोड़

टूट सकता है बड़ा रिकॉर्ड

टिकटों की बिक्री की मौजूदा रफ्तार को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह फिल्म हिंदुस्तान में प्रीमियर से 30 करोड़ रुपये कमाने वाली पहली हिंदुस्तानीय फिल्म बन सकती है. फिलहाल यह रिकॉर्ड पवन कल्याण की फिल्म OG के नाम है, जिसने अपने प्रीमियर से करीब 25 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

यह भी पढे़ं: धुरंधर के एक सीन में मेकर्स से हुई है गलती, क्या आपने नोटिस किया?

धुरंधर 2 का ट्रेलर

The post रिलीज से पहले रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार धुरंधर 2, धुआंधार हो रही एडवांस बुकिंग appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top