Ravi Kishan Trolled After Playing Lord Rama: नवरात्रि और दशहरे के पावन मौके पर दिल्ली की मशहूर ‘अयोध्या की रामलीला’ में इस बार कुछ ऐसा हुआ, जिसने मंच से ज्यादा सोशल मीडिया पर ड्रामा क्रिएट कर दिया. आमतौर पर रामलीला में भगवान राम के दर्शन कर लोग भाव-विभोर हो जाते हैं और पंडाल ‘जय श्रीराम’ के नारों से गूंज उठता है. लेकिन इस बार जब भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और राजनेता रवि किशन प्रभु श्रीराम के अवतार में धनुष-बाण लेकर मंच पर आए, तो इंटरनेट की जनता भाव-विभोर होने के बजाय अपना माथा पकड़ कर बैठ गई.
मर्यादा पुरुषोत्तम राम का पवित्र किरदार और ‘लहंगा उठा देब रिमोट से’ गाने पर थिरकने वाले भोजपुरी हीरो… जरा सोचिए, क्या अद्भुत कॉम्बिनेशन है. वैसे तो कहते हैं कि एक सच्चा कलाकार किसी भी भूमिका में ढल सकता है, लेकिन शायद कास्टिंग डायरेक्टर यह भूल गए कि सोशल मीडिया की जनता का ‘मेमोरी कार्ड’ बहुत शार्प है. जैसे ही रवि किशन की रामलीला वाली तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए, ‘X‘ पर मीम्स और ट्रोलिंग की एक अलग ही ‘रामलीला’ शुरू हो गई.
‘लहंगा उठा देंगे रिमोट से’ वाले रवि किशन बनेंगे राम?
रवि किशन भोजपुरी इंडस्ट्री के उन सितारों में शामिल हैं, जिनकी लोकप्रियता लंबे समय से बरकरार है. एक X यूजर ने वो बात कह दी जो शायद कइयों के मन में खटक रही थी.
The post ‘लहंगा उठा देब…’ गाने वाले रवि किशन बने प्रभु श्रीराम, भड़की जनता बोली- घोर कलयुग आ गया appeared first on Naya Vichar.

