Hot News

विधानसभा चुनाव को ले की गयी वाहनों की जांच

गोगरी. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सोमवार को गोगरी प्रशासन ने गोगरी थाना चौक पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया. सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए इस अभियान में गोगरी सीओ दीपक कुमार, गोगरी थाना पुलिस और सीआरपीएफ, बीएसएफ के जवानों की संयुक्त टीम ने वाहनों की गहन जांच की. अभियान के दौरान थाना चौक से गुजरने वाले हर छोटे-बड़े वाहन को रोका गया. गाड़ियों के डिक्की खोले गए और यात्रियों के बैग की तलाशी ली गई. इस दौरान लोगों से वाहन से संबंधित जरूरी कागजात भी मांगे गए. कई गाड़ियों को दस्तावेजों की कमी पर चेतावनी देकर छोड़ा गया. गोगरी सीओ दीपक कुमार ने बताया कि जांच अभियान संदिग्ध वस्तुओं, अवैध नकदी, शराब और हथियारों की ढुलाई पर रोक लगाने के लिए चलाया जा रहा है, ताकि विधानसभा चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके. सीओ ने आम नागरिकों से भी जांच कार्य में सहयोग करने की अपील की है. इधर जांच अभियान से असामाजिक और अपराधिक तत्वों के बीच भय का माहौल बना हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post विधानसभा चुनाव को ले की गयी वाहनों की जांच appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top