Hot News

विधायक ने किया सड़क व नाला का शिलान्यास, नगर निगम के हजारों लोगों को होगा फायदा

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर :रविवार को समस्तीपुर के स्थानीय विधायक सह बिहार विधान सभा के मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने नगर निगम क्षेत्र संख्या -06, 25 व 35 में करीब 52 लाख रूपये की लागत से बनने वाले सड़क सह नाला का शिलान्यास नारियल फोड़ कर तथा फीता काट कर किया।

स्थानीय लोगों ने माला, बुके तथा चादर से विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक सह बिहार विधान सभा के मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि समस्तीपुर विधान सभा क्षेत्र अब स्वर्णिम विकास के बहुआयामी शिखरों को छूने लगा है। कहा कि आज समस्तीपुर विधान सभा क्षेत्र अपनी योजनाओं और कार्यक्रमों की बदौलत बिहार में कई मामलों में अव्वल और लगातार ऊँचाइयां पाता जा रहा है।यह क्षेत्र की जनता का प्यार और विकास योजनाओं और कार्यक्रमों में जन-जन की आत्मीय सहभागिता का ही परिणाम है। उन्होंने कहा कि समस्तीपुर विधान सभा का संपूर्ण विकास ही मकसद रहा है। जनता से जो भी वादा किया था उसे पूरा किया है। जनता का कार्य करना ही प्राथमिकता है व सदैव विकास की ओर अग्रसर रहें है और आगे भी रहेंगे । स्थानीय विधायक सह बिहार विधान सभा के मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि अपने क्षेत्र की जनता के लिए उनके सुख- दुख में हमेशा खड़ा रहा हूं।

यहां के सर्वांगीण विकास व समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक विकास की किरण पहुंचाना ही लक्ष्य है। नेता नहीं बल्कि बेटा बन कर क्षेत्र की सेवा कर रहा हूं। मौके पर एथेलेटिक्स संघ के जिलाध्यक्ष मो० रिजुउल इस्लाम रिज्जू उर्फ बाबा, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, नगर पार्षद कमलेश कुमार कमल, नगर पार्षद प्रदीप कुमार, अधिवक्ता राम नरेश प्रसाद, नगर पार्षद प्रतिनिधि सैयद एहसानुल हक चुन्ने, युवा राजद जिलाध्यक्ष पप्पू यादव, समाजसेवी रवि आनंद,

जिला महासचिव मो० परवेज आलम, धनंजय कुमार, पवन कुमार, सुशील दास, सुनील श्रीवास्तव, मन्नू पासवान, राजद प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार यादव, शमशेर यादव, सैयद फैसल आलम मन्नू, अरुण राय, मो० अफजल हुसैन, अजय कुमार, ननकी कुमार, मो० आजाद, मो० तौफीक उमर, मो० शौकत अली, मनोज कुमार राय, रंजीत कुमार रंभू, जयलाल राय, मो० आसिफ इकबाल आदि मौजूद थे।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top