Hot News

वीवो वी70 सीरीज की लॉन्च डेट कंफर्म, 50 मेगापिक्सेल ट्रिपल कैमरा के साथ मिलेंगे कई शानदार फीचर्स

Vivo जल्द ही हिंदुस्तान में अपनी नई V70 सीरीज लॉन्च करने वाली है. कंपनी ने बताया है कि ये फोन फरवरी के तीसरे हफ्ते में एंट्री करेंगे. इस सीरीज में Vivo V70 Elite और Vivo V70 शामिल होंगे. इन्हें आप ई-कॉमर्स साइट्स के साथ-साथ Vivo के ऑनलाइन स्टोर से भी खरीद सकेंगे. परफॉर्मेंस की बात करें तो V70 Elite में तगड़ा Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर मिलेगा, जबकि स्टैंडर्ड V70 में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया जाएगा. आइए जानते हैं इस फोन से जुड़ी बाकी के डिटेल्स.

कब लॉन्च होगा Vivo V70 सीरीज

Vivo ने कंफर्म कर दिया है कि Vivo V70 सीरीज हिंदुस्तान में 19 फरवरी को दोपहर 12 बजे लॉन्च होने वाली है. लॉन्च के बाद ये स्मार्टफोन Flipkart, Amazon और Vivo के ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर पर खरीदने के लिए मिलेंगे. इसके अलावा कुछ ही समय में ये फोन ऑफलाइन मार्केट में भी देखने को मिल सकते हैं.

Vivo V70 सीरीज के कंफर्म फीचर्स 

Vivo की आने वाली V70 सीरीज काफी दमदार फीचर्स के साथ एंट्री लेने वाली है. Vivo V70 Elite में Qualcomm का Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर मिलेगा, जबकि स्टैंडर्ड Vivo V70 में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया जाएगा. फोन में 6.59 इंच की 1.5K डिस्प्ले मिलेगी, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, जबरदस्त 5,000 निट्स तक की ब्राइटनेस और करीब 1.07 बिलियन कलर सपोर्ट मिलेगा.

बैटरी की बात करें तो इस सीरीज में 6,500mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. साथ ही फोन को धूल और पानी से बचाने के लिए IP68 और IP69 रेटिंग भी मिलेगा. 

कैमरा सेगमेंट में Zeiss के साथ मिलकर 50MP का Sony IMX882 मेन कैमरा, 50MP टेलीफोटो लेंस और एक अल्ट्रावाइड कैमरा दिया जाएगा. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 50MP का कैमरा दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: ओप्पो के बजट स्मार्टफोन की इंडिया लॉन्च डेट कन्फर्म, मिलेगी दमदार बैटरी

The post वीवो वी70 सीरीज की लॉन्च डेट कंफर्म, 50 मेगापिक्सेल ट्रिपल कैमरा के साथ मिलेंगे कई शानदार फीचर्स appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top