Hot News

श्रीलंका टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, न्यूजीलैंड ने सपना तोड़ा

Sri Lanka vs New Zealand: कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में स्पोर्ट्से गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 7 विकेट पर 168 रन बनाया. जिसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 8 विकेट के नुकसान पर केवल 107 रन ही बना पाई. सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए श्रीलंका को आज का मुकाबला हर हाल में जीतना था. सुपर 8 के अपने पहले मुकाबले में श्रीलंकाई टीम को इंग्लैंड के हाथों 51 रनों की हार मिली थी. श्रीलंका अब 28 फरवरी को पाकिस्तान से मैच स्पोर्ट्सेगा, जो उसके लिए केवल औपचारिकता मात्र होगा.

सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड की उम्मीदें बरकरार

सुपर 8 के ग्रुप दो से इंग्लैंड की टीम ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है, जबकि श्रीलंका सेमीफाइनल की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है. श्रीलंका पर जीत के बाद न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीद बरकरार रखी है. 27 फरवरी को न्यूजीलैंड सुपर 8 में अपना आखिरी मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ स्पोर्ट्सेगा. जो उसके लिए करो या मरो वाला साबित होगा. जीतने पर संभावना बनी रहेगी. अगर न्यूजीलैंड मैच हार जाता है और पाकिस्तान श्रीलंका को 28 फरवरी को हरा देता है, तो न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच नेट रन रेट के आधार पर सेमीफाइनल का फैसला होगा. क्योंकि दोनों ही टीम के अंक (3-3) बराबर हो जाएंगे.

श्रीलंका की ओर से कामिंदु मेंडिस ने सबसे अधिक 31 रन बनाए

श्रीलंका की ओर से कामिंदु मेंडिस ने सबसे अधिक 31 रन बनाए. जबकि दुनिथ वेलालेज ने 29 पवन रत्नायके ने 10 और कुसल मेंडिस ने 11 रन बनाए. न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी ने दो और रचिन रविंद्र ने 4 विकेट चटकाए. जबकि मिशेल सैंटनर और ग्लेन फिलिप्स ने एक-एक विकेट लिए.

न्यूजीलैंड की ओर से कप्तान मिशेल सैंटनर ने स्पोर्ट्सी ऑलराउंडर पारी

न्यूजीलैंड की ओर से कप्तान मिशेल सैंटनर ने ऑलराउंडर पारी स्पोर्ट्सी. उन्होंने सबसे अधिक 47 रनों की पारी स्पोर्ट्सी. जिसमें उन्होंने 26 गेंदों का सामना किया और 2 चौके और 4 छक्के जमाए. फिर 4 ओवर में 19 रन देकर एक श्रीलंकाई बल्लेबाज को आउट भी किया. न्यूजीलैंड की ओर से कोल मैककॉन्ची ने 31 रनों की नाबाद पारी स्पोर्ट्सी. फिन एलन 23, रचिन रविंद्र 32 और ग्लेन फिलिप्स ने 18 रन बनाए. जबकि श्रीलंका की ओर से महेश तीक्षणा और दुश्मंथा चमीरा ने 3-3 विकेट चटकाए. दुनिथ वेलालेज ने एक विकेट लिए.

The post श्रीलंका टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, न्यूजीलैंड ने सपना तोड़ा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top