New Zealand vs Sri Lanka: टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी. दोनों ही टीमों में एक-एक बदलाव किया गया है. न्यूजीलैंड में जेम्स नीशम की जगह कोल मैककॉन्ची को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है. जबकि श्रीलंका में कामिल मिश्रा को बाहर कर चैरिथ असलांका को टीम में शामिल किया गया है.
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन)
टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिशेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन.
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन)
पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चैरिथ असलांका, पवन रथनायके, कामिंडु मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), डुनिथ वेललेज, दुशान हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, महीश थीक्षाना, दिलशान मदुशंका.
टॉस जीतकर श्रीलंका के कप्तान ने क्या कहा?
टॉस जीतने के बाद श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने कहा- हम पहले गेंदबाजी करेंगे. स्पिनरों को मदद मिल सकती है, इसलिए हमने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. पिछले मैच से एक बदलाव है. मिश्रा की जगह असलंका को टीम में शामिल किया गया है.
मिचेल सैंटनर क्या बोले?
न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा- पिछली रात बारिश से निराशा हुई, लेकिन कोई बात नहीं, यहां कुछ दिनों तक अच्छी प्रैक्टिस हुई है. विकेट काफी अच्छा दिख रहा है. हमने एक बदलाव किया है. जेम्स नीशम की जगह कोल मैककॉन्ची आए हैं.
न्यूजीलैंड से हारने पर वर्ल्ड कप में श्रीलंका का सफर समाप्त
श्रीलंका के लिए आज का मुकाबला करो या मरो वाला है. अगर न्यूजीलैंड मुकाबला जीत जाता है, तो श्रीलंका वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगा. क्योंकि सुपर 8 के अपने पहले मुकाबले में श्रीलंका को इंग्लैंड के हाथों 51 रनों से हार का सामना करना पड़ा था.
न्यूजीलैंड के लिए करो या मरो वाला मैच
न्यूजीलैंड के लिए भी आज का मुकाबला करो या मरो वाला है. सेमीफाइनल की दौड़ में शामिल रहने के लिए न्यूजीलैंड को मैच हर हाल में जीतना होगा. हालांकि आज के मैच जीतने के बाद भी न्यूजीलैंड पर खतरा बना रहेगा. न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच का सुपर 8 मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था. दोनों टीमों को एक-एक अंक बांट दिए गए थे.
The post श्रीलंका ने टॉस जीता, न्यूजीलैंड की पहले बल्लेबाजी, देखें Playing XI appeared first on Naya Vichar.

