Pakistan vs Sri Lanka: करो या मरो वाले मुकाबले में पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी. पाकिस्तान ने अपनी टीम में तीन बदलाव किया है. बाबर आजम, साइम अयूब और सलमान मिर्जा को टीम से बाहर कर दिया गया है. जबकि उनकी जगह पर नसीम शाह, ख्वाजा नफे और अबरार अहमद को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है.
श्रीलंका की टीम में दो बदलाव
पाकिस्तान के खिलाफ सम्मान बचाने उतरी श्रीलंकाई टीम ने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किया है. कामिल मिश्रा कुसल मेंडिस की जगह टीम में आए हैं. दुशान हेमंथा की जगह पर जेनिथ लियानगे को टीम में शामिल किया गया है.
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन)
साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), ख्वाजा नफे, उस्मान खान (डब्ल्यू), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद, उस्मान तारिक.
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन)
पथुम निसांका, कामिल मिशारा (विकेटकीपर), चैरिथ असलांका, पवन रथनायके, कामिंडु मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), जेनिथ लियानगे, डुनिथ वेलालेज, महीश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका.
The post श्रीलंका ने टॉस जीता, पाकिस्तान की पहले बल्लेबाजी, देखें Playing XI appeared first on Naya Vichar.

