Do Deewane Seher Mein Trailer Out: जब भी संजय लीला भंसाली किसी फिल्म से जुड़ते हैं, तो एक्सपेक्टेशन अपने आप आसमान छूने लगती है. इस बार भंसाली बतौर प्रोड्यूसर एक नई फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम है ‘दो दीवाने सहर में’. ध्यान दीजिए, यह शहर नहीं बल्कि सहर है, और इसके पीछे की वजह भी फिल्म में ही छुपी है.
इस फिल्म में लीड रोल निभा रहे हैं सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर. आज यानी 4 फरवरी को मेकर्स ने इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया है, और पहली झलक में ही साफ हो जाता है कि दोनों किरदार एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं.
दो किरदार, दोनों एक दूसरे से जुदा
मृणाल ठाकुर फिल्म में रौशनी के किरदार में नजर आ रही हैं. रौशनी को खाना बनाना नहीं आता, बारिश बिल्कुल पसंद नहीं और बात करने की कला में वह माहिर है. वहीं सिद्धांत चतुर्वेदी बने हैं शशांक शर्मा. शशांक खाना बनाना जानता है, बारिश में अदरक वाली चाय का शौकीन है, लेकिन उसे ‘श’ बोलने में दिक्कत है. वह ‘श’ को ‘स’ बोलता है. शशांक को ससांक, रौशनी को रौसनी, शाहरुख खान को साहरुख और शहर को सहर. यही वजह है कि फिल्म का नाम भी ‘दो दीवाने शहर में’ नहीं, बल्कि ‘दो दीवाने सहर में’ रखा गया है.
यहां देखें फिल्म का ट्रेलर
शादी की बात पर आकर मिलती है दोनों की राहें
कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब दोनों की राहें शादी की बात पर आकर मिलती हैं, लेकिन रौशनी शादी से मना कर देती है. इसके बाद सवाल उठता है कि एक ही सहर में रहने वाले ये दो बिल्कुल अलग दीवाने क्या कभी एक हो पाएंगे? शशांक की मुश्किलें सिर्फ पर्सनल लाइफ तक सीमित नहीं हैं. वह मार्केटिंग फील्ड में काम करता है और अपनी कम्युनिकेशन प्रॉब्लम्स की वजह से प्रोफेशनल लाइफ में भी परेशानियों से जूझता नजर आता है.
20 फरवरी को रिलीज होगी फिल्म
रवि उदयवार के निर्देशन में बनी यह फिल्म 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ट्रेलर काफी सॉफ्ट, इमोशनल और खूबसूरत है. अब देखना दिलचस्प होगा कि रिलीज के बाद यह फिल्म दर्शकों के दिलों में कितनी जगह बना पाती है और बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है.
यह भी पढ़ें: रणदीप हुड्डा का जबरदस्त बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन, ‘ईथा’ लुक ने बढ़ाई हलचल
The post संजय लीला भंसाली की नई फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ का ट्रेलर लॉन्च, श और स के पेंच में फसेंगे दो दीवाने appeared first on Naya Vichar.

