मधुपुर. माघ पूर्णिमा संतों का संत संत शिरोमणि रविदास की 649 वा जयंती समारोह टिटहियाबांक में इंद्राणी हिंदुस्तानी की अध्यक्षता में मनायी गयी. मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने संत शिरोमणि गुरु रविदास के बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. इस अवसर पर जयदेव मेहरा, प्रकाश दास, अर्जुन दास व इंद्राणी हिंदुस्तानी ने अपने-अपने विचार रखते हुए कहा कि जिस समय संत शिरोमणि रविदास का जन्म हुआ उसे समय अस्पृश्यता और छुआछूत भरा हुआ था. फिर भी रविदास जी ने बड़ी हे साहस के साथ पाखंडवाद को ठोकर मार कर समाज को जगाने का काम किया था. मौके पर बहुजन समाज पार्टी के जिला प्रभारी अर्जुन दास, अरविंद यादव, बृजनंदन दास, महेंद्र दास, संजय कुमार, राधा देवी, निधि कुमारी, अनमोल राज, माया देवी, सीमा देवी, अनीता देवी, आरती कुमारी, चांदनी देवी, नैना कुमारी, बलदेव दास, पिंटू दास, राजेंद्र दास, मुकेश दास, संतोष बौद्ध, राजेश दास, आराध्या हिंदुस्तानी और विभिन्न गांव के दर्जनों स्त्री पुरुष मौजूद थे.
The post संत शिरोमणि दास की समारोहपूर्वक मनायी गयी जयंती appeared first on Naya Vichar.

