Hot News

सलीम खान खतरे से बाहर, सर्जरी हुई सफल, डेजी शाह ने दी बड़ी अपडेट

Salim Khan Health Update: बॉलीवुड से एक बड़ी राहत भरी समाचार सामने आई है. दिग्गज स्क्रीनप्ले राइटर सलीम खान, जिनकी तबीयत को लेकर पिछले कुछ दिनों से चिंता बनी हुई थी, अब अभिनेत्री डेजी शाह ने ये जानकारी दी है कि वह खतरे से बाहर हैं, सफल सर्जरी के बाद उनकी हालत स्थिर है और फिलहाल उन्हें आईसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है.

डेजी शाह ने दी हेल्थ अपडेट

डेजी शाह ने हाल ही में Filmygyan से बातचीत के दौरान बताया कि वह लगातार सलमान खान और उनके परिवार के संपर्क में हैं. उन्होंने कहा, “सलीम सर अब ठीक हैं, उनकी हालत स्थिर है. सर्जरी सफल रही है और वह फिलहाल ऑब्जर्वेशन में हैं. सबसे राहत की बात यह है कि अब वे खतरे से बाहर हैं.”

कब और क्यों अस्पताल में हुए थे भर्ती

जानकारी के मुताबिक, सलीम खान को 17 फरवरी को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें मामूली ब्रेन हैमरेज हुआ था, जिसके बाद एक छोटा-सा मेडिकल प्रोसीजर किया गया.

सलीम खान का शानदार फिल्मी सफर

सलीम खान हिंदी सिनेमा के सबसे प्रभावशाली लेखकों में गिने जाते हैं. जावेद अख्तर के साथ उनकी जोड़ी ने 70-80 के दशक में कई सुपरहिट फिल्में दीं और बॉलीवुड की कहानी कहने की शैली को नई पहचान दी. आज भी उनके लिखे किरदार और डायलॉग दर्शकों के दिलों में बसे हुए हैं.

यह भी पढ़ें: Tanya Mittal की रईसी का नया नमूना, हाथ में गोल्ड प्लेटेड iPhone लेकर आईं नजर

The post सलीम खान खतरे से बाहर, सर्जरी हुई सफल, डेजी शाह ने दी बड़ी अपडेट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top