Hot News

सीएम नीतीश की तरह निशांत कुमार भी करेंगे बिहार की यात्रा, 8 मार्च से शुरू होगा सियासी सफर

Bihar Politics: सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार 8 मार्च से एक्टिव पॉलिटिक्स में अपना सफर शुरू करेंगे. जेडीयू ज्वाइन करने के बाद वे पिता सीएम नीतीश की तरह ही बिहार की यात्रा पर निकलेंगे. जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने बताया कि निशांत कुमार पूरे बिहार का दौरा करेंगे और लोगों से बातचीत भी करेंगे.

सीएम नीतीश ने 16 बार की बिहार की यात्रा

जानकारी के मुताबिक, सीएम नीतीश कुमार बिहार और देश के इकलौते ऐसे नेता हैं, जिन्होंने अपने राज्य की 16 बार यात्राएं कीं. इसके साथ ही विकास कार्यों का जायजा लिया. जीविका की स्थापना की और स्त्रीओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई पहल किए. जीविका दीदियों की सलाह पर ही शराबबंदी जैसा ऐतिहासिक फैसला लिया था. ऐसे में अब निशांत कुमार भी अपने पिता की तरह ही बिहार की यात्रा की शुरुआत करने वाले हैं.

क्या मानना है जेडीयू नेताओं का ?

जेडीयू नेताओं का मानना है कि जेडीयू के 84 विधायक और 12 से ज्यादा सांसदों के नेता के रूप में निशांत उभरकर सामने आयेंगे. निशांत ने सक्रिय नेतृत्व में उतरने की हामी भी भर दी है, इससे पार्टी में खुशी देखी जा रही है. दरअसल, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कॉपी के तौर पर देखा जा रहा है.

वे स्वभाव से शांत, गंभीर, धार्मिक और सादा जीवन जीने वाले और लो प्रोफाइल के हैं. कई समारोहों में यह दिख भी चुका है. इस कारण निशांत कुमार में लोगों को नीतीश कुमार छवि दिखती है और लोग उनको एक नए लीडर के रूप में देख रहे हैं.

निशांत कुमार के बारे में जानकारी

जानकारी के मुताबिक, निशांत कुमार का जन्म 20 जुलाई 1975 को हुआ था. प्रारंभिक शिक्षा पटना के सेंट कैरेंस स्कूल और केंद्रीय विद्यालय से हुई. 12वीं की पढ़ाई मसूरी के मानव हिंदुस्तानी इंडिया इंटरनेशनल स्कूल से की. इसके बाद बीआईटी मेसरा, रांची से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की डिग्री ली. निशांत को एक शांत और ‘लो-प्रोफाइल’ व्यक्ति माना जाता है. उनकी रुचि अध्यात्म में रही है और वे लंबे समय तक एक्टिव पॉलिटिक्स और मीडिया की चकाचौंध से दूर रहे हैं.

Also Read: बिहार में 2 दिन तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, इन जिलों में अगले 48 घंटे के बाद बदलेगा मौसम

The post सीएम नीतीश की तरह निशांत कुमार भी करेंगे बिहार की यात्रा, 8 मार्च से शुरू होगा सियासी सफर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top